भाेसरी, 28 अ्नटूबर (आ.प्र.)
भाेसरी स्थित श्री सालासर हनुमान मन्दिर में साेमवार काे शरदपूर्णिमा महाेत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर मन्दिर काे रंगबिरंगे फूलाें व लाइटाें से सजाया गया तथा बालाजी महाराज काे लड्डू ,अन्य मिठाइयां,फलाें व मेवाें का भाेग लगाया गया. सुबह 8 बजे से देर रात्रि तक दर्शनाें के लिए भक्ताें का तांता लगा रहा. भक्ताें ने बालाजी के चरणाें में धाेक लगाई व मन्नतें मांगीं.
इस अवसर पर भजन संध्या व महाप्रसाद का आयाेजन किया गया. रात्रि 7.30 बजे आरती के पश्चात बनाया गया महाप्रसाद भक्ताें ने ग्रहण करना आरंभ किया जाे कि देर रात तक चला.भजन संध्या की शुरुआत रात्रि 8.30 बजे पुणे के सुप्रसिद्ध भजन गायक विनाेद शर्मा ने गणेश वंदना से की. तत्पश्चात उन्हाेनें स्वरचित बालाजी के अन्य भजन प्रस्तुत किये जिनमें भगत बैठे बाबा तेरे दर्शन काे भजन का भक्ताें ने भाव- विभाेर हाेकर आनन्द लिया. पुणे की सुप्रसिद्ध गायिकाओं चंचल काश्वी व शिवानी भारद्वाज ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बालाजी, खाटू श्याम जी व माताजी के भजन प्रस्तुत किये. बाल कलाकार आवेश चाैधरी तथा राकेश - अमित ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं.
रात्रि 12.15 बजे आरती के पश्चात भजन संध्या का समापन हुआ. महाेत्सव काे सफल बनाने के लिए अध्यक्ष बाबूलाल निर्वाण के नेतृत्व में शंकरलाल बागड़ी, राजेन्द्र सिंह चाैधरी, रमेश शर्मा, मुकेश बंसल, मनाेज काबरा, के.
के. मान, सतीश भारद्वाज, उमेश गर्ग, चेतन साकी, प्रवीण गाेयल, राज वर्मा, खेताराम बिश्नाेई, प्रकाश वैष्णव, मुकेश कुमावत, दिलबाग सांगवान, बलराम माटाेलिया, यश शर्मा, सतीश पूनिया, विद्याधर जाट, जे.पी.वर्मा, मक्खन सिंह, हीरालाल बागड़ी, शशिकांत गाैड़, ओम प्रकाश पारीक व अन्य कार्यकर्ताओं ने जी ताेड़ मेहनत की. यह जानकारी मन्दिर प्रबन्धन कमेटी द्वारा दी गई.