मनपा के मुख्यद्वार पर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुली

स्कैनर चार महीने से खराब टेंडर की शर्तों के कारण मरम्मत में देरी

    29-Oct-2026
Total Views |

PCMC 
पिंपरी 28 अ्नटूबर (आ.प्र.)
मनपा मुख्यालय के मुख्यद्वार पर लगा बैगेज स्कैनर (सामान जांचने वाली मशीन) पिछले चार महीनाें से बंद पड़ा है, जिससे हजाराें नागरिकाें और कर्मचारियाें की आवाजाही वाली बिल्डिंग की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं. मरम्मत या बदलाव का काम पूरा न हाेने के कारण प्रवेशद्वार पर सुरक्षा जांच केवल मैनुअल तरीके की जा रही है. नागरिक, राजनीतिक प्रतिनिधि और वीआईपी राेजाना मुख्यालय आते हैं. इस प्रकार की भीड़भाड़ वाली सार्वजनिक बिल्डिंग में सुरक्षा में चूक की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता, फिर भी प्रशासन ने मशीन की मरम्मत कराने या इसे बदलने काे प्राथमिकता नहीं दी है. सुरक्षा और विद्युत विभागाें के बीच टेंडर प्रक्रिया में स्कैनर का मामला उलझकर रह गया है.
 
टेंडर के नियमाें व शर्ताें और मशीन की तकनीकी विशिष्टताओं काे लेकर मतभेदाें के कारण निर्णय लेने में लगातार देरी हुई है. दाेनाें विभागाें के बीच समन्वय के अभाव की वजह से सुरक्षा की यह अहम जरूरत अधर में लटकी हुई है.
 
मुख्य सुरक्षा अधिकारी उदय जरांड़े ने कहा कि स्कैनर प्रवेशद्वार की सुरक्षा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था और तकनीकी खराबी के कारण बंद हाे गया था. सुरक्षा विभाग ने गेट पर कर्मियाें की संख्या बढ़ा दी है और प्रत्येक आगंतुक तथा उनके सामान की मैनुअल जांच की जा रही है. जरांड़े ने कहा, हालांकि व्यस्त समय के दाैरान कुछ कठिनाइयां आती हैं, फिर भी उचित सुरक्षा बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्हाेंने आगे कहा कि नई मशीन खरीदने या माैजूदा मशीन की मरम्मत के लिए विद्युत विभाग से तकनीकी मंजूरी मिलना अभी बाकी है. एक बार वहां की प्रक्रिया पूरी हाे जाने के बाद, मशीन काे फिर से चालू कर दिया जाएगा.
 
प्रवेशद्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मी अत्यधिक दबाव में हैं. जब एक साथ सैकड़ाें लाेग आते हैं, ताे हर बैग काे खाेलकर पूरी तरह से जांचना मुश्किल हाे जाता है. आलाेचकाें का कहना है कि सतही जांच के कारण प्रतिबंधित या खतरनाक वस्तुएं पकड़ में आने से छूट सकती हैं और व्यस्त घंटाें के दाैरान जांच सिर्फ एक औपचारिकता बनकर रह जाती है. एक आगंतुक ने नाम न छापने की शर्त पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, जब हम बिल्डिंग में प्रवेश करते हैं, ताे बैग केवल औपचारिकता के लिए चेक किए जाते हैं. यदि काेई व्यक्ति अपने साथ काेई खतरनाक हथियार या वस्तु ला रहा है, ताे उसे आसानी से अंदर ले जाया जा सकता है.