पिंपरी, 28 अ्नटूबर (आ.प्र.)
शहर में अवैध निर्माण कार्याें काे राेकना हम सबकी जिम्मेदारी है. अवैध निर्माण कार्याें काे ढहाने में नगरसेवकाें का सहयाेग हाेना चाहिए. हालांकि, निर्माण कार्य गिराए जाने का विराेध नगरसेवकाें द्वारा किया जा रहा है. नगरसेवक प्रत्यक्ष विराेध न कर कार्यकर्ताओं के माध्यम से विराेध करवा रहे हैं. यदि इसके आगे कार्रवाई का विराेध किया गया, ताे सरकारी कार्य में बाधा डालने के आराेप में नगरसेवकाें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ऐसी चेतावनी मनपा आयुक्त डाॅ. विजय सूर्यवंशी ने बुधवार काे पत्रकाराें से बातचीत के दाैरान दी.
आयुक्त सूर्यवंशी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, शहर में अवैध निर्माण कार्य न हाें, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं. अवैध निर्माण कार्याें की सर्वे नंबर के साथ स्टैम्प विभाग (मुद्रांक विभाग) काे जानकारी दे दी गई है. इसलिए अब आगे से अवैध निर्माण कार्याें की रजिस्ट्री नहीं हाेगी. बिजली कनेक्शन न देने के लिए महावितरण काे पत्र लिखा गया है. मनपा भी ऐसे निर्माणधारकाें काे पानी नहीं देगी, इसलिए नागरिक अवैध निर्माण वाले घराें काे नहीं खरीदेंगे.
नगरसेवक ने बंद कराया प्राणी संग्रहालय का काम संभाजीनगर स्थित मनपा का बहिणाबाई चाैधरी प्राणी संग्रहालय जीर्णाेद्धार (नवीनीकरण) के काम के कारण पिछले 10 वर्षाें से पर्यटकाें के लिए बंद है. प्राणी संग्रहालय के तीसरे चरण का काम शुरू किया गया था. हालांकि, आयुक्त सूर्यवंशी ने दावा किया कि एक नगरसेवक ने विराेध करते हुए इस काम काे रुकवा दिया है.