पीएमआरडीए के प्रमाणपत्र अब एक क्लिक पर

साइट एवियेशन प्रमाणपत्र तुरंत मिलेंगे : 674 गांवों की जानकारी जियोपोर्टल पर उपलब्ध

    29-Oct-2026
Total Views |

PMRDA 
आकुर्डी, 28 अक्टूबर (आ.प्र.)
नागरिकाें काे शासकीय सेवाएं अधिक तीव्र, पारदर्शी और सुलभ तरीके से उपलब्ध कराने के लिए पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) ने एक डिजिटल कदम उठाया है. प्राधिकरण के जीआईएस-आधारित जियाेपाेर्टल के माध्यम से अब जाेन प्रमाण पत्र, पार्ट प्लान और साइट एविेशन प्रमाण पत्र ऑनलाइन स्वचालित (ऑटाेमैटिक) पद्धति से उपलब्ध हाेंगे. इससे इन प्रमाणपत्राें के लिए पीएमआरडीए कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने और फाॅलाे-अप करने की जरूरत कम हाेगी, जिससे नागरिकाें का समय और पैसा दाेनाें बचेगा.
 
महाराष्ट्र लाेक सेवा अधिकार अधिनियम और शासकीय प्रक्रिया पुनर्रचना (जीपीआर) पहल के तहत यह प्रणाली विकसित की गई है. इससे पहले जाेन प्रमाण पत्र के लिए सात दिन, पार्ट प्लान के लिए तीन दिन, जबकि साइट एविशन प्रमाण पत्र के लिए दस दिनाें तक प्रतीक्षा करनी पड़ती थी. अब नई डिजिटल प्रणाली के कारण यह प्रक्रिया कुछ ही सेकंड में पूरी करना संभव हाे गया है. इससे प्रमाणित जीआईएस जानकारी का उपयाेग करने से मानवीय त्रुटियाें और अनावश्यक हस्तक्षेप काे कम करने में मदद मिलेगी. नियमित प्रमाण पत्र प्रक्रिया में समय बचने के कारण प्राधिकरण के अधिकारियाें काे तकनीकी जांच और जटिल मामलाें पर अधिक ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी.
 
पीएमआरडीए ने 1997 में स्वीकृत पुणे प्रादेशिक याेजना का डिजिटाइजेशन करके उसे जीआईएस प्रणाली में शामिल किया है. साथ ही, डिजिटल एविेशन माॅडल, टाेपाेशीट्स और आधुनिक भाैगाेलिक जानकारी के आधार पर साइट एविेशन प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया काे स्वचालित कर दिया गया है. इस प्रणाली से ज़ाेन प्रमाण पत्र के साथ-साथ पार्ट प्लान भी उपलब्ध हाेगा.
 
25 से अधिक भाैगाेलिक स्तराें की जानकारी पीएमआरडीए के जियाेपाेर्टल पर 674 गांवाें की सीमाओं के साथ मेट्राे मार्ग, टीओडी ज़ाेन, पुरंदर हवाई अड्डे के प्रभावित क्षेत्र, एनडीए बफर जाेन, हेमरल की सीमाएं, वन्यजीव अभयारण्याें की सीमाएं, रेलवे लाइन और बाढ़ रेखाओं से संबंधित जानकारी काे शामिल किया गया है. इस पाेर्टल पर 25 से अधिक महत्वपूर्ण भाैगाेलिक और प्रशासनिक स्तर उपलब्ध हैं. इसलिए नागरिकाें काे अपने भूखंड के आसपास के रास्ताें, बाढ़ रेखाओं, मेट्राे रूट और प्रादेशिक नियाेजन से संबंधित प्राथमिक आधिकारिक जानकारी घर बैठे देखने काे मिलेगी.