श्री सालासर हनुमान मंदिर में शरदपूर्णिमा महोत्सव सम्पन्न

    29-Oct-2026
Total Views |

dsvf
भोसरी, 28 अक्टूबर (आ.प्र.)

भोसरी स्थित श्री सालासर हनुमान मन्दिर में सोमवार को शरदपूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर मन्दिर को रंगबिरंगे फूलों व लाइटों से सजाया गया तथा बालाजी महाराज को लड्डू ,अन्य मिठाइयां,फलों व मेवों का भोग लगाया गया. सुबह 8 बजे से देर रात्रि तक दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा. भक्तों ने बालाजी के चरणों में धोक लगाई व मन्नतें मांगीं. इस अवसर पर भजन संध्या व महाप्रसाद का आयोजन किया गया. रात्रि 7.30 बजे आरती के पश्चात बनाया गया महाप्रसाद भक्तों ने ग्रहण करना आरंभ किया जो कि देर रात तक चला.भजन संध्या की शुरुआत रात्रि 8.30 बजे पुणे के सुप्रसिद्ध भजन गायक विनोद शर्मा ने गणेश वंदना से की. तत्पश्चात उन्होनें स्वरचित बालाजी के अन्य भजन प्रस्तुत किये जिनमें भगत बैठे बाबा तेरे दर्शन को भजन का भक्तों ने भाव- विभोर होकर आनन्द लिया. पुणे की सुप्रसिद्ध गायिकाओं चंचल काश्वी व शिवानी भारद्वाज ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बालाजी, खाटू श्याम जी व माताजी के भजन प्रस्तुत किये. बाल कलाकार आवेश चौधरी तथा राकेश - अमित ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं. रात्रि 12.15 बजे आरती के पश्चात भजन संध्या का समापन हुआ. महोत्सव को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष बाबूलाल निर्वाण के नेतृत्व में शंकरलाल बागड़ी, राजेन्द्र सिंह चौधरी, रमेश शर्मा, मुकेश बंसल, मनोज काबरा, के. के. मान, सतीश भारद्वाज, उमेश गर्ग, चेतन साकी, प्रवीण गोयल, राज वर्मा, खेताराम बिश्नोई, प्रकाश वैष्णव, मुकेश कुमावत, दिलबाग सांगवान, बलराम माटोलिया, यश शर्मा, सतीश पूनिया, विद्याधर जाट, जे.पी.वर्मा, मक्खन सिंह, हीरालाल बागड़ी, शशिकांत गौड़, ओम प्रकाश पारीक व अन्य कार्यकर्ताओं ने जी तोड़ मेहनत की. यह जानकारी मन्दिर प्रबन्धन कमेटी द्वारा दी गई.