दि पूना मर्चेंट्‌‍‍स चेंबर का ‌‌‘लड्डू-चिवड़ा‌‌’ उपक्रम 1 नवंबर से

20 केंद्रों पर मिलेगी बिक्री की सुविधा : मूल्य, पैकेजिंग और विदेश भेजने के लिए विशेष डाक काउंटर

    29-Oct-2026
Total Views |

dsf


 पुणे, 28 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) ‌‌

‘दि पूना मर्चेंट्स चेंबर‌‌’ के प्रसिद्ध ‌‌‘लड्डू-चिवड़ा‌‌’ सामाजिक उपक्रम का शुभारंभ रविवार, 1 नवंबर को सुबह 10 बजे किया जाएगा. राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) आयुक्त तुकाराम मुंढे इसका उद्घाटन करेंगे. सांसद श्रीनिवास पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. गंगाधाम स्थित जयजिनेंद्र प्रतिष्ठान के नाजुश्री सभागार में आयोजित कार्यक्रम के साथ ही चेंबर का यह जनहितकारी उपक्रम अपने 39वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. इस अवसर पर पिछले 38 वर्षों की यात्रा पर आधारित एक विशेष स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा. किफायती दर, सामाजिक प्रतिबद्धता और गुणवत्ता पर जोर दि पूना मर्चेंट्स चेंबर के अध्यक्ष राजेंद्र बाठिया ने पत्रकार-वार्ता में बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण दीपावली पकवान किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है. संस्था इस वर्ष भी विभिन्न सामाजिक संगठनों और सीमाओं पर तैनात देश के वीर जवानों तक लड्डू-चिवड़ा पहुंचाने का कार्य करेगी. इस उपक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत स्वच्छता, पोषण और गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखा जाता है. चेंबर की इस पहल को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, लिम्का बुक, लंदन बुक, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडियाज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान मिल चुका है. 20 प्रमुख ‌‌‘लड्डू-चिवड़ा‌‌’ बिक्री केंद्र 1. दि पूना मर्चेंट्स चेंबर व्यापार भवन, मार्केट यार्ड. 2. ग्राहक पेठ एस.पी. कॉलेज के सामने. 3. आजाद मित्र मंडल निमंत्रण होटल के पास, बिबवेवाड़ी रोड. 4. जयश्री ग्रोसरी एंड ड्राई फ्रूट्स मृत्युंजयेेशर मंदिर के सामने, कोथरुड. 5. भगत ट्रेडर्स अभिरुचि मॉल के सामने, सिंहगढ़ रोड. 6. जगदीश ट्रेडिंग कंपनी वैभव टॉकीज के पीछे, हड़पसर. 7. कुवाड कोठारी सप्लाई कंपनी विट्ठल मंदिर के पास, कर्वेनगर. 8. वी. एन. एंटरप्राइजेज सहकारनगर नं. 1, पद्मावती मंदिर के पास. 9. अर्बन बाजार माणिकबाग, सिंहगढ़ रोड 10. पवन ट्रेडर्स समृद्धि मार्केट, चंदननगर 11. वर्धमान जैन श्रावक संघ, आकुर्डी. 12. एड. योगेश संतोष जैन खड़की कैंटोनमेंट अस्पताल के पास, खड़की बाजार 13. दि पूना टिंबर मर्चेंट्स एसोसिएशन न्यू टिंबर मार्केट (टिंबर भवन). 14. न्यू पूना बेकरी नांदेड सिटी. 15. शिरीष बोधानी कमला नेहरू पार्क के पास, एरंडवणे. 16. अरिहंत प्रोविजन स्टोर्स चिंतामणि चौक, वाल्हेकरवाड़ी, चिंचवड़. 17. श्री ट्रेडर्स रास्ता पेठ, अपोलो थिएटर के पास. 18. महावीर सप्लायर्स रामवाड़ी मेट्रो स्टेशन के पास, नगर रोड. 19. विजय फाउंडेशन सरहद नेशनल स्कूल, कात्रज. 20. सरहद नेशनल स्कूल तलजाई पठार.  
 
 नागरिकों की सुविधा के लिए लड्डू और चिवड़ा 1 किलो और आधा किलो की आकर्षक पैकिंग में उपलब्ध कराया जाएगा. 1 किलो पैकिंग की कीमत 230 तथा आधा किलो पैकिंग की कीमत 120 तय की गई है. इसके अलावा, पुणे से बाहर, देश के अन्य राज्यों या विदेशों में फरााल भेजने के लिए डाक विभाग की ओर से मार्केट यार्ड स्थित दि पूना मर्चेंट्स चेंबर में एक विशेष स्वतंत्र काउंटर शुरू किया जा रहा है.