वाघोली, 27 अक्टूबर (आ. प्र.)
अखिल वेिश गायत्री परिवार, शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार पुणे की ओर से रविवार, (25 अक्टूबर) को गायत्री चेतना केंद्र, वाघोली में ‘सशक्त नारी संस्कारी समाज’ विषय पर नारी जागरण शिविर आयोजित किया गया. इसमें 200 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. शिविर का उद्देश्य महिलाओं में आत्मवेिशास, स्वास्थ्य जागरूकता, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व कौशल विकसित कर उन्हें परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था. आयोजन को सफल बनाने में गायत्री परिवार पुणे की वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रतिभा मुले दीदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सक्सेस इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रधानाध्यापिका एवं वेदा सेतु फाउंडेशन की निदेशक नीलम डेहुलिया, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका माया विक्रम नाईक और सुमति कलाटे उपस्थित रहीं. समाजसेविका मनीषा संजय मोरे विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं. दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के प्रेरणादायी संबोधन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता, मुद्रा विज्ञान, निर्देशित ध्यान और आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा चुनौतियों का आत्मवेिशास से सामना करने के लिए प्रेरित किया गया.