नागाेया, 2 अ्नटूबर (वार्ता/वि.प्र.)
भारत और चीन की महिला हाॅकी टीमाें के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया. भारतीय टीम ने इस फाइनल मैच में चीन काे 1-0 से हराकर गाेल्ड मेडल अपने नाम किया. इसके साथ ही टीम इंडिया 2028 में लाॅस एंजिलिस में हाेने वाले ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई करने में कामयाब रही. इस मैच में टीम इंडिया ने एकमात्र गाेल 10वें मिनट में किया.
इसके बाद दाेनाें टीमाें के प्लेयर्स एक भी गाेल नहीं कर सके. भारत ने एशियन गेम्स में दूसरी बार महिला हाॅकी में गाेल्ड मेडल जीता है और साथ ही में 44 साल का इंतजार खत्म किया है.
भारत ने एशियन गेम्स में शुक्रवार काे पांचवां गाेल्ड जीत लिया है. यह मेडल मुक्केबाज परवीन हुड्डा ने महिलाओं की 65 घस वेट कैटेगरी में दिलाया. परवीन से 2022 एशियाड का ब्राॅन्ज डाेपिंग नियमाें के कारण छीन लिया गया था. परवीन ने 65 किलाेग्राम भारवर्ग में चीनी ताइपे की चेन निएन चिन काे 3-2 से पटखनी देकर गाेल्ड मेडल अपने नाम किया. भारत के अंकुश पंघाल ने फाइनल में दक्षिण काेरिया के किम मिनसेओंग काे 4-0 से हराकर पुरुषाें के 80 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता.
भारतीय मु्नकेबाजाें ने हैट्रिक पूरी की.
परवीन से पहले लवलीना बाेरगाेहेन ने अपने जन्मदिन पर 75 किग्रा का गाेल्ड जीता था. यह पहला माैका है, जब भारत की 2 महिला मुक्केबाजाें ने एशियन गेम्स के एक एडिशन में 2 स्वर्ण पदक जीते हैं. मैरी काॅम ने 2014 में गाेल्ड जीता था. भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने भी रिकर्व में गाेल्ड दिलाया. भारत के 15 गाेल्ड मेडल हाे गए हैं. महिला 65 किग्रा के फाइनल में भारत की परवीन हुड्डा ने चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन काे 3-2 के स्प्लिट डिसीजन से हराकर गाेल्ड जीता. फाइनल राउंड में दाेनाें के बीच कड़ा मुकाबला रहा. परवीन ने काउंटर पंच के जरिए अंक जुटाए और बढ़त बनाए रखी.
भारत की युवा बाॅक्सर परवीन हुड्डा ने इतिहास रच दिया है. परवीन हुड्डा ने बाॅक्सिंग में गाेल्ड मेडल अपने नाम किया. यह 2026 एशियन गेम्स में भारत का 75वां पदक (मेडल) रहा. परवीन ने महिलाओं के 65 किलाेग्राम भारवर्ग में चीनी ताइपे की चेन निएन चिन काे 3-2 से पटखनी देकर गाेल्ड मेडल अपने नाम किया.
परवीन अब एशियन गेम्स में गाेल्ड मेडल जीतने वाली भारत की तीसरी मुक्केबाज बन गई हैं. उनसे पहले मैरी काॅम (2014) और लवलीना बाेरगाेहेन (2026) ने यह कारनामा किया है. परवीन हुड्डा से पहले भारत की स्टार महिला मुक्केबाज लवलीना बाेरगाेहेन ने भी गाेल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा. उन्हाेंने अपना नाम मैरी काॅम वाली खास रिकाॅर्ड लिस्ट में दर्ज कराया. बाॅक्सिंग में भारत काे बैक टू बैक दाे गाेल्ड मिले हैं.
अंकुश पंघाल ने जीता स्वर्ण भारत के अंकुश पंघाल ने फाइनल में दक्षिण काेरिया के किम मिनसेओंग काे 4-0 से हराकर पुरुषाें के 80 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता. अंकुश ने तेज काउंटर-पंचिंग और मूवमेंट से मुकाबले काे नियंत्रित किया और बड़ी बढ़त बना ली और मिनसेओंग काे आसानी से मुकाबले से बाहर कर दिया.यह भारत का तीसरा मुक्केबाजी स्वर्ण और कुल मिलाकर 6वां पदक है, इससे पहले लवलीना बाेरगाेहेन और परवीन हुडा ने भी अपनेअपने फाइनल जीते.
हरियाणा के 21 वर्षीय मुक्केबाज ने जिन्हाेंने दाे महीने पहले राष्ट्रमंडल खेलाें में स्वर्ण पदक जीता था, मुकाबले में किम पर काबू पाने के लिए दबाव में संयम दिखाया, जिसमें दाेनाें सेनानियाें ने आक्रामक संयाेजन और जवाबी मुक्के का आदान-प्रदान किया. अंकुश ने आक्रामक शुरुआत की और शुरुआती दाैर में ही कई साफ झटके दिए. किम ने जाेरदार जवाब दिया, लेकिन भारतीय जजाें के कार्ड पर राउंड 4-1 से आगे रहने में सफल रहे.