पीएम मोदी व राहुल गांधी समेत वरिष्ठ नेताओं ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को दी आदरांजलि

    03-Oct-2026
Total Views |
 
Modi
नई दिल्ली, 2 अ्नटूबर (वि.प्र./वार्ता)
महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर पीएम माेदी व राहुल गांधी सहित सत्ता और विपक्ष के सांसद संविधान सदन (पुराने संसद भवन) पहुंचे. यहां उन्हाेंने महात्मा गांधी श्रद्धांजलि दी. इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चाें काे भी इनवाइट किया गया था. पीएम माेदी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वहां स्कूली बच्चाें से बात की. पीएम छात्राें के एक ग्रुप के पास पहुंचे, स्टूडेंट के कंधे पर हाथ रखकर हालचाल जाना. वहीं राहुल ने एक बच्ची काे अपने पास बिठाया और उसे अपने माेबाइल में कुछ दिखाया. इस दाैरान बच्ची और राहुल दाेनाें हंसते नजर आए.
 
इससे पहले सभी नेताओं ने नई दिल्ली में महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर श्रद्धांजलि दी. महात्मा गांधी के अलावा आज लालबहादुर शास्त्री की भी 122वीं जयंती है. शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 में यूपी के मुगलसराय में हुआ था. केंद्रीय काेयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती से लेकर 31 अक्टूबर काे सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तक, 30 दिनाें के राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान का आह्वान किया. उन्हाेंने नागरिकाें, सरकारी और निजी संस्थानाें, शैक्षणिक संस्थानाें, और अन्य संगठनाें से इसमें भाग लेने की अपील की.