मुंबई/नई दिल्ली, 2 अ्नटूबर (वि.प्र./वार्ता)
ज्ञानेशकुमार के खिलाफ मुंबई से दिल्ली तक युवाओं का हल्लाबाेल चरम पर पहुंच गया है. मुंबई के शिवाजी पार्क में लाखाें युवाओं ‘जेन जी’ ने ‘ज्ञानू गाे’-‘ज्ञानू गाे’ के नारे लगाए, ताे वहीं दिल्ली के जंतर-मंतर पर ज्ञानेशकुमार मुर्दाबाद के नारे लगे. मुंबई में वंदे मातरम गूंजा, काॅकराेच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहाज्ञानेशकुमार काे अब जाना ही हाेगा.
उन्हाेंने कहा- 56 इंच के सीने वाले ने देश काे बर्बाद कर दिया है. वाेट चाेरी कर चुनाव जीतने से काेई गांधी-नेहरू या डाॅ. आंबेडकर नहीं बनता है. वे महान लाेग थे, ये चाेर लाेग हैं, इनकी औकात उनके जूताें के बराबर भी नहीं है.
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र फड़णवीस काे चुनाैती देते हुए कहा- कर दाे जेलाें में बंद, हम रुकने-झुकने या डरने वाले नहीं हैं.
आपकी जेलें भी कम पड़ जाएंगी.
वहीं दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदाेलन करने वाले याेगेंद्र यादव, नेहा बाेरा, पूर्व सीएम आतिशी, साैरभ भारद्वाज, संजय सिंह सहित 800 नेता व कार्यकर्ताओं काे पुलिस ने हिरासत में लिया. इस दाैरान पूरी दिल्ली छावनी में तब्दील हाे गई थी.
काॅकराेच जनता पार्टी शुक्रवार काे मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेशकुमार के इस्तीफे के लिए जाेरदार प्रदर्शन किया.
इस दाैरान स्टेज पर माैजूद सभी लाेग गांधी की फाेटाे वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे. इस दाैरान सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहाजब भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका जाते हैं, तब भी वहां कहा जाता है कि ये गांधी के देश से आए हैं. गांधी देश की आत्मा हैं, अंबेडकर रीढ़ की हड्डी और नेहरू दिमाग हैं. प्रदर्शन के दाैरान सीजेपी के प्रवक्ता साैरभ दास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरे देश के युवा, युवा पीढ़ी, पिछली बार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए सब बाहर आए थे और इस बार भी, ज्ञानेशकुमार के साथ ऐसा ही हाेने वाला है. प्रदर्शन के दाैरान सीजेपी ने कहा कि मुंबई पुलिस ने हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण हाेने दिया. लेकिन दिल्ली पुलिस भूल गई है कि वाे जनता की पुलिस है, भाजपा की पुलिस नहीं. ताे उन्हें हम कहना चाहेंगे कि मुंबई ताे सिर्फ ट्रेलर है, जाे करना है कर लाे, फाइनल ताे हम जंतर-मंतर पर ही खेलेंगे.
पीएम की दुकान चलाने वाला मास्टरमाइंड ज्ञानेशकुमार मुंबई के शिवाजी पार्क में आए गायक विशाल ददलानी ने प्रदर्शन के दाैरान गाना गाया. इस दाैरान उन्हाेंने भीड़ में माैजूद लाेगाें से भी साथ गाने काे कहा. सीजेपी के प्रवक्ता आशुताेष रांका ने कहा- पीएम की दुकान जाे पिछले इतने सालाें से चल रही है, वह दुकान चलाने वाला मास्टरमाइंड है ज्ञानेश कुमार. पिछले कुछ दिनाें में इन्हाेंने 13 कराेड़ लाेगाें काे वाेटर लिस्ट से हटा दिया है. जब हम कुछ नहीं थे तब इस देश में हर आदमी काे वाेटिंग का अधिकार मिला था. अमेरिका जैसे देश काे भी 200 साल लगे थे हर नागरिक काे वाेटिंग का अधिकार देने में. सीजेपी विराेध प्रदर्शन में, अभिनेता विशाल भारद्वाज ने कहा, मुझे नहीं पता कि किसी के साथ कुछ हुआ है या नहीं. मैं यहां केवल अपना समर्थन देने आया हूं्. क्या बाॅलीवुड काे भी इस मुद्दे का समर्थन करना चाहिए, यह एक व्यक्तिगत मामला है.