आखिरकार एमपीएससी सचिव महेंद्र हरपालकर का तबादला !

भारी दबाव के चलते मुख्यमंत्री फडणवीस ने लिया महत्वपूर्ण फैसला

    03-Oct-2026
Total Views |

MPSC 
मुंबई, 2 अक्टूबर (वि.प्र.)
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एमपीएससी के छात्राें से वादा किया था. उन्हाेंने अपना वादा निभाया. एमपीएससी सचिव महेंद्र हरपालकर का तबादला कर दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा एक परिपत्र जारी किया गया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तबादले का वादा किया था. महेंद्र हरपालकर पर संभाजी ब्रिगेड ने स्याही फेंकी थी. तीन दिन पहले एमपीएससी के छात्राें का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिला था.
 
उस समय सकारात्मक चर्चा हुई थी. मुख्यमंत्री ने छात्राें काे आश्वासन दिया था कि एमपीएससी सचिव महेंद्र हरपालकर का तबादला कर दिया जाएगा. तदनुसार, हरपालकर का तबादला कर दिया गया है. पिछले महीने नवी मुंबई में संभाजी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने एमपीएससी सचिव महेंद्र हरपालकर की पिटाई की थी.
एमपीएससी के परीक्षार्थी एमपीएससी अध्यक्ष और सचिव महेंद्र हरपालकर के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. चूंकि यह पेपर लीक की घटना उनके कार्यकाल के दाैरान हुई थी, इसलिए छात्राें का आराेप है कि एमपीएससी में काम करने वाले लाेग पेपर लीक में शामिल थे. छात्र मांग कर रहे हैं कि ऐसे लाेगाें काे एमपीएससी में नहीं रहना चाहिए.