पिंपरी, 2 अ्नटूबर
(आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
मनपा के टै्नस कले्नशन विभाग ने वित्त वर्ष 2026-27 के 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक के पहले 6 महीनाें में मनपा के इतिहास में पहली बार 610 कराेड़ 44 लाख रुपये का प्राॅपर्टी टै्नस वसूला है. पहले 6 महीनाें में विभिन्न टै्नस छूटाें का लाभ उठाकर टै्नस भरने वालाें का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है. इस वर्ष 7 लाख 66 हजार प्राॅपर्टीधारकाें में से 5 लाख 9 हजार 200 लाेगाें, यानी लगभग 66.47% प्राॅपर्टीधारकाें ने बिल भरा है. हर साल की तरह इस साल भी ऑनलाइन माध्यम से बिल भरने काे नागरिकाें ने बड़ी पसंद दी है.
शहर में आवासीय, औद्याेगिक, काॅमर्शियल, मिश्रित और खाली जमीन जैसी कुल 7 लाख 66 हजार रजिस्टर्ड प्राॅपर्टीज हैं.
पिछले वर्ष टै्नस कले्नशन विभाग द्वारा चलाए गए विभिन्न उपक्रमाें जैसे जन जागरूकता, जब्ती अभियान, नाेटिस, बकाएदाराें के नाम समाचारपत्राें में प्रकाशित करना, महिला बचत समूहाें के माध्यम से घर-घर जाकर बिल पहुंचाना, रिक्शा के माध्यम से जनजागरूकता और प्रत्येक शख्स काे उसकी प्राॅपर्टी की राशि तथा छूट की राशि बताने वाला एसएमएस भेजने का काम किया गया था. इससे पहले 6 महीनाें में टै्नस भरने वालाें का ग्राफ बढ़ा है.
पिछले वर्ष सितंबर के अंत तक 4 लाख 78 हजार 268 प्राॅपर्टीधारकाें ने 603 कराेड़ रुपये का भुगतान किया था. इस वर्ष 5 लाख 9 हजार 200 प्राॅपर्टीधारकाें ने विभिन्न टै्नस छूटाें का लाभ उठाते हुए 6 महीनाें में अपने बिलाें का भुगतान किया है. उन्हाेंने कुल 610 कराेड़ 44 लाख रुपये का टैक्स मनपा तिजाेरी में जमा किया है. उपायुक्त सचिन पवार ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में 6 कराेड़ 62 लाख रुपये ज्यादा वसूली हुई है.