पिंपरी-चिंचवड़ जैन महासंघ का ‌‘क्षमावाणी‌’ कार्यक्रम संपन्न

सभी संप्रदायों की एकता का प्रदर्शन : महासंघ द्वारा प्रेम और सद्भावना का दर्शन दिखा

    03-Oct-2026
Total Views |
 
vdsz

 पिंपरी, 2 अक्टूबर (आ. प्र.)

 पिंपरी-चिंचवड़ जैन महासंघ और श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ चिंचवड़ गांव, कल्याण प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में कल्याण प्रतिष्ठान के ऑडिटोरियम में हर साल की तरह जैन धर्म के सभी संप्रदायों के लिए सामूहिक क्षमावाणी कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पू. विनीतयशाश्रीजी म. सा. के मंगलाचरण से हुई. जैन महासंघ के अध्यक्ष श्रेयस अशोककुमार पगारिया ने महासंघ के कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी. इस वर्ष चिंचवड़ के श्रावक संघ के सहयोग से साध्वीजी प. पू. पुष्पचूलाजी म. सा., प. पू. सुप्रिया दर्शनजी म. सा., प. पू. नियम दर्शनजी म. सा., प. पू. विनीता यशाश्रीजी म. सा. एवं अन्य साध्वियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की. महेंद्र शिंगी ने जैन एकता पर गीत प्रस्तुत किया. इस अवसर प. पू. सुप्रिया दर्शनजी ने पिंपरी चिंचवड़ जैन महासंघ के सभी कार्यों और विशेष रूप से सामूहिक क्षमा कार्य की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि, यह बहुत संतोष की बात है कि वे कई वर्षों से सभी संप्रदायों के संतों और साधुओं को एक मंच पर ला रहे हैं और सभी संप्रदायों के लिए एक साथ क्षमा कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. जैन धर्म में क्षमा पर्व का बहुत महत्व है. क्षमा पर्व का उद्देश्य उन लोगों से क्षमा मांगना है जिनसे हमने किसी कारणवश दुश्मनी कर ली है और उनसे बातचीत बंद कर दी है और उनके साथ फिर से प्रेम और सद्भाव के संबंध स्थापित करना है. इस अवसर पर प. पू. नियम दर्शनजी म. सा ने भी जैन एकता का गुणगान कर कार्यक्रम में मंगलमय वातावरण बनाया. चिंचवड़गांव जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष नंदकुमार लुणावत ने सभी उपस्थित लोगों का स्वागत किया और श्रावक संघ की ओर से सिटी इंजीनियर के पद पर पदोन्नत हुए मनोज सेठिया का सम्मान किया. मयूर शिंगवी ने कार्यक्रम का संचालन किया. इस प्रोग्राम में जैन समुदाय के सभी पंथों के बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं मौजूद थे. जैन फेडरेशन के पदाधिकारी श्रेयस पगारिया, उमेश पाटिल, विजय भीलवाड़े, संदीप फुलफगर, नेनसुख मांडोत, श्रेणिक मंडलेचा, वीरेश छाजेड़ और तुषार मुथा ने प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए मेहनत की. इस अवसर पर महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार पगारिया, पूर्व अध्यक्ष नितिन बेदमुथा, विलास पगारिया प्रकाश कटारिया, सूर्यकांत मुथियान एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप भंसाली, प्रकाश गादिया, राजेंद्र कर्णावट, प्रो. सुरेश धाड़ीवाल, रमणलाल शिंगवी, प्रकाश बम्ब जीतो अध्यक्ष संतोष चंगेड़िया, जैन सोशल ग्रुप अध्यक्ष मयूर पगारिया, अनूप नहार, रवींद्र बलाई, राजेंद्र मुणोत, महासंघ के कार्यकारिणी सदस्य हर्षद लुंकड़, स्नेहल भंडारी, शुभम कटारिया विकास नवले, सचिन कोगनाले, अमोल शिरगावे, अभिनंदन छाजेड के साथ ही चिंचवड़गांव से यहां के जैन श्रावक संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक बागमार, राजेंद्र जैन, राजेंद्र मुथा, जे. सी. भंडारी (नासिक), प्रो. सुरेखा कटारिया, लता पगारिया, कविता सेठिया, लीना कटारिया, श्रुति पगारिया, अनीता नहार एवं विभिन्न जैन संघों के अध्यक्ष, जैन कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा उपस्थित थे.