रविमा केयर फाउंडेशन द्वारा पांच जीवन रक्षक AED मशीनें प्रदान
विश्व हृदय दिवस पर सुरक्षित और जागरूक समाज की दिशा में प्रशंसनीय कदम उठाया
03-Oct-2026
Total Views |
गुलटेकड़ी, 2 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) विश्व हृदय दिवस के अवसर पर रविमा केयर फाउंडेशन ने सुरक्षित और जागरूक समाज की ओर एक सार्थक कदम उठाते हुए ‘न्यूटन होम्स’ की 5 मौजूदा परियोजनाओं में 5 जीवन रक्षक अएऊ मशीनें स्थापित की हैं. निदेशक, तृप्ति गौरव गदिया के नेतृत्व में की गई यह पहल सेवा परमो धर्म: के विचार को सही मायनों में चरितार्थ करती है. रियल एस्टेट क्षेत्र में अक्सर घर, सुविधाओं और बुनियादी ढांचे पर जोर दिया जाता है. लेकिन, रविमा वेंचर्स का मानना है कि एक सच्चे समाज का निर्माण सिर्फ बिल्डिंगें बनाने से कहीं बढ़कर है. अपने सामाजिक उपक्रम, रविमा केयर फाउंडेशन के माध्यम से, ‘वेिश हृदय दिवस’ के अवसर पर महत्वपूर्ण स्थानों पर र्अेीीांरींशव एुींशीपरश्र ऊशषळलीळश्रश्ररेीीीं (अएऊी) उपलब्ध कराए गए हैं. इस पहल का मुख्य उद्देश्य समुदाय की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करना है. बताया गया कि हृदय संबंधी आपातकालीन स्थिति बिना किसी पूर्व सूचना के कभी भी आ सकती है. ऐसे समय में सही वक्त पर मिलने वाली मदद बहुत महत्वपूर्ण होती है. हर एक सेकंड के महत्व को समझते हुए, रविमा केयर फाउंडेशन ने न्यूटन होम्स के 5 मौजूदा प्रोजेक्ट्स में 5 अएऊ मशीनें उपलब्ध कराई हैं. इससे वहां के निवासियों और आसपास के लोगों को आपातकालीन स्थिति में हृदय से जुड़ी मदद और भी आसानी से मिल सकेगी. सुरक्षित होने का अहसास तृप्ति गौरव गदिया (डायरेक्टर, रविमा केयर फाउंडेशन) के नेतृत्व में यह पहल आयोजित की गई. अएऊ से जुड़ी यह पहल रवीमा के उस वेिशास को दर्शाती है कि घर सिर्फ एक इमारत नहीं है, बल्कि एक समुदाय का हिस्सा है- जहां हर व्यक्ति को सुरक्षित, संरक्षित और अपना ख्याल रखे जाने का अहसास होना चाहिए.