‌‘विश्वकर्मा यूनिवर्सिटी‌’ में हैकाथॉन का प्रादेशिक फाइनल संपन्न

एआई आधारित परियोजनाएं और प्रोटोटाइप प्रस्तुत ; विद्यार्थियों को विशेषज्ञों के साथ संवाद का मौका मिला

    03-Oct-2026
Total Views |
daf
शिवाजीनगर, 2 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

विश्वकर्मा यूनिवर्सिटी की ओर से आईबीएम और स्किलअप ऑनलाइन के सहयोग से आईबीएम स्किल्सबिल्ड हैकाथॉन के प्रादेशिक फाइनल का आयोजन मंगलवार, 29 सितंबर को किया गया. इस प्रादेशिक फाइनल में सहभागी 35 टीमों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित परियोजनाएं और प्रोटोटाइप प्रस्तुत करते हुए समस्या समाधान तथा तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया. इस हैकाथॉन के प्रारंभिक स्क्रीनिंग चरण में देशभर से 3,000 से अधिक टीमों से प्रादेशिक फाइनल के लिए चयन किया गया. वेिशकर्मा यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट एवं करियर प्रोग्रेशन कार्यालय की ओर से आयोजित इस पहल के अंतर्गत प्रादेशिक फाइनल में 35 टीमों में से वेिशकर्मा यूनिवर्सिटी की छह टीमों ने भाग लिया. इन टीमों ने अपने नवोन्मेषी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए और विद्यार्थियों को उद्योग क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ संवाद करने का अवसर मिला. आवश्यक गतिविधियों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों को आईबीएम स्किल्सबिल्ड प्रमाणपत्र के लिए पात्रता प्राप्त हुई, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया. प्लेसमेंट एवं करियर प्रोग्रेशन कार्यालय के निदेशक और कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रो. किरण पवार ने कहा, यह पहल शैक्षणिक शिक्षा और उद्योगोन्मुख कौशल के बीच की कड़ी को मजबूत करने के हमारे प्रयासों का एक हिस्सा है. देशभर की अंतिम चरण की टीमों को एक साथ लाने से विद्यार्थियों को एआई आधारित परियोजनाओं पर काम करने, अपने विचार प्रस्तुत करने तथा उद्योग क्षेत्र के विशेषज्ञों और व्यावसायिक कार्यप्रणाली का अनुभव यूनिवर्सिटी के प्रयासों को मजबूती इस कार्यक्रम में आईबीएम और स्किलअप ऑनलाइन के प्रतिनिधि नीतू गुप्ता, मंजूनाथ गोरूर चंद्रशेखर और गोविंद शर्मा उपस्थित थे. इस पहल में सहयोग के लिए वेिशकर्मा यूनिवर्सिटी ने आईबीएम और स्किलअप ऑनलाइनके प्रति आभार व्यक्त किया. इस प्रतियोगिता के माध्यम से उद्योग-शैक्षणिक सहयोग, अनुभवात्मक शिक्षा और प्रौद्योगिकी आधारित विद्यार्थी विकास को बढ़ावा देने के वेिशकर्मा यूनिवर्सिटी के प्रयासों को और मजबूती मिली है.  
 
शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल

वेिशकर्मा यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. मुकुंद कुलकर्णी ने कहा, वेिशकर्मा यूनिवर्सिटी में हम शिक्षा को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने में वेिशास रखते हैं. यह हैकाथॉन विद्यार्थियों को एआई क्षेत्र का अध्ययन करने के साथ-साथ टीम के रूप में काम करने और वास्तविक समस्याओं के समाधान विकसित करने का अवसर प्रदान करता है. ऐसे उपक्रम अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ समस्या समाधान, संवाद, टीमवर्क और रचनात्मकता जैसे कौशलों के विकास में सहायक होते हैं.