समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा : 7 मृत

20 लोग गंभीर रूप से घायल; कंटेनर द्वारा बोलेरो को टक्कर मारने से हुई दुर्घटना

    03-Oct-2026
Total Views |

SamruddhiHighway 
अमरावती, 2 अक्टूबर (वि.प्र./वार्ता)
समृद्धि महामार्ग पर अमरावती जिले के धामणगांव के पास देर रात एक दर्दनाक और भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई, जिसमें 7 युवकाें की माैके पर ही माैत हाे गई और 20 लाेग गंभीर रूप से घायल हाे गए. हादसा उस वक्त हुआ जब नवरात्रि उत्सव के लिए दुर्गादेवी की मूर्ति लेकर एक बाेलेराे गाड़ी में लाैट रहे युवकाें काे तेज रफ्तार कंटेनर ने जाेरदार टक्कर मार दी.
 
घायलाें काे तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है. इस दुखद हादसे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा शाेक व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवाराें के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई हैं.
 
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के महाराष्ट्र के अमरावती जिले के धामनगांव के पास समृद्धि महामार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दुर्गा प्रतिमा ले जा रही बाेलेराे पिकअप वैन काे टक्कर मार दी, जिससे कम से कम सात लाेगाें की माैत हाे गई और लगभग 20 अन्य घायल हाे गए्. यह दुर्घटना सुबह करीब 3:30 बजे अमरावती-धामनगांव रेलवे खंड के पास चेनज नंबर 97 के नजदीक हुई. पीड़ित साेमनाथ लेआउट (अग्निहाेत्री काॅलेज के पीछे, सिंधी मेघे, वर्धा) के एक मंदिर समूह के युवा श्रद्धालु और भक्त थे. नवरात्रि उत्सव से पहले वे मूर्ति लेकर शेगांव से घर लाैट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई.
 
पांच लाेगाें की माैके पर ही माैत हाे गई, जबकि दाे अन्य की अस्पताल ले जाते समय माैत हाे गई. मृतकाें की पहचान घनश्याम पाटिल, प्रवीण बकाने, गाेलू बदलग्वार, ओम गावडे, दाताजी खुरसागे, राेशन राउत और एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है. घायलाें काे पहले धामनगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, फिर विशेष उपचार के लिए वर्धा के सवांगी मेघे मेडिकल काॅलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया.