सितारों की महफिल व AYC ओलंपिक्स 2026 संपन्न

AYC पुणे द्वारा सदस्यों के बीच आपसी रिश्तों को मजबूत करने का एक बेहतरीन मंच प्रदान

    03-Oct-2026
Total Views |
 
dcdv
शिवाजीनगर, 2 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

अग्रवाल यूथ क्लब (AYC) पुणे ने दो ऐतिहासिक आयोजनों- सितारों की महफिल AYC बॉलीवुड नाइट और AYC ओलंपिक्स 2026 का सफल संचालन करके अपनी यात्रा में एक यादगार अध्याय जोड़ा है. न केवल उत्सव और प्रतियोगिता, बल्कि इन्होंने AYC के सदस्यों के बीच आपसी रिश्तों को मजबूत करने का एक बेहतरीन माध्यम भी प्रदान किया. 13 सितंबर को आयोजित ‌‘सितारों की महफिल‌’ ने इस शाम को बॉलीवुड, ग्लैमर और सामुदायिक भावना के एक भव्य जश्न में बदल दिया. इस शाम का सबसे बड़ा आकर्षण एवाईसी के लगभग 140 सदस्यों की भागीदारी रही, जिन्होंने एक साथ आकर मंच पर अपनी प्रस्तुति दी. यह शाम रेड-कार्पेट अनुभव, बॉलीवुड-थीम से सजी गतिविधियों, नृत्य, क्विज, संगीत और टीम-आधारित प्रतियोगिताओं का एक अनूठा संगम थी. गतिविधियों और चुनौतियों की एक श्रृंखला के बाद, विनय मित्तल और नेहा मित्तल के नेतृत्व में ‌‘टीम बाहुबली‌’ ने ‌‘सितारों की महफिल‌’ का खिताब अपने नाम किया. AYC ओलंपिक्स 2026 का आयोजन 27 सितंबर को छत्रभुज नरसी स्कूल (अमनोरा, पुणे) में किया गया. यहां सदस्यों ने बैडमिंटन, पिकलबॉल, कैरम, डॉजबॉल, रस्साकशी, शॉट पुट, 100 मीटर और 50 मीटर दौड़, तथा 6 गुणा 50 मीटर रिले रेस सहित ‌‘एक- लाखक दम टीम चुनौती‌’ जैसे नए और अनोखी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया. प्रतीक गुप्ता और प्रियंका गुप्ता के नेतृत्व में ‌‘टीम रॉकस्टार‌’ ने एवाईसी ओलंपिक्स 2026 का खिताब अपने नाम किया. वहीं अमूल अग्रवाल और पूजा अग्रवाल के नेतृत्व वाली ‌‘टीम पठान‌’ को AYC टीम ऑफ द ईयर के रूप में सम्मानित किया गया. संस्थापक प्रीतम गोयल इस क्लब के दूरदर्शी सोच के मुख्य प्रेरणास्त्रोत रहे हैं. वहीं अध्यक्ष कुणाल तोडी, सचिव शरद अग्रवाल समेत अन्य बोर्ड सदस्यों- विनय मित्तल, सूरज गोयल और प्रतीक गुप्ता के साथ एवाईसी की कई पहलों की योजना बनाने और उन्हें लागू करने में करीब से जुड़े रहे हैं. प्रशांत अग्रवाल और प्रतिभा अग्रवाल, कुणाल तोड़ी और तुलिका तोड़ी, शरद अग्रवाल और अंकिता अग्रवाल, विनय मित्तल और नेहा मित्तल, प्रतीक गुप्ता और प्रियंका गुप्ता, निरंजन मित्तल और निकिता मित्तल, अमूल अग्रवाल और पूजा अग्रवाल, सुशील अग्रवाल और रितु अग्रवाल, सुमित अग्रवाल और अंजलि अग्रवाल ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.