इलाहाबाद हाईकोर्ट में हिंसक हुआ वकीलों का विरोध प्रदर्शन

    30-Oct-2026
Total Views |

Court 
प्रयागराज, 29 अ्नटूबर (वि.प्र.).
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकाेर्ट में बुधवार काे वकीलाें का विराेध प्रदर्शन हिंसक हाे गया. रिपाेर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शन के दाैरान जस्टिस अजय भनाेट की अदालत के अंदर फर्नीचर फेंका गया और हंगामा हुआ. यह विराेध इलाहाबाद हाईकाेर्ट बार एसाेसिएशन की ओर से जस्टिस भनाेट की अदालत के बहिष्कार की चेतावनी के बाद हुआ. बार एसाेसिएशन ने आराेप लगाया था कि न्यायाधीश ने एक वकील के साथ दुर्व्यवहार किया और एक वरिष्ठ अधिवक्ता का मजाक उड़ाया. मामले काे गंभीरता से लेते हुए जस्टिस अरुण कुमार सिंह देशवाल ने अदालत परिसर में हुए हंगामे काे अवमाननापूर्ण बताया. उन्हाेंने रजिस्ट्रार (प्राेटाेकाॅल) काे सीसीटीवी फुटेज हासिल करने और घटना में शामिल लाेगाें की पहचान करने का निर्देश दिया, ताकि उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू की जा सके.
 
क्या है पूरा मामला? विवाद की शुरुआत अदालत कक्ष में बैठने की व्यवस्था काे लेकर हुई थी. बार एसाेसिएशन के मुताबिक, अदालत में पुलिस अधिकारियाें और अन्य वरिष्ठ अधिकारियाें के बैठने के लिए अलग कुर्सी की व्यवस्था की जा रही थी. इसी दाैरान एक पुलिस अधीक्षक उस पंक्ति में बैठ गए, जाे आमताैर पर वकीलाें के लिए आरक्षित रहती है. आराेप है कि एक वकील ने पुलिस अधीक्षक से पीछे की ओर बैठने का अनुराेध किया. इस बात काे लेकर विवाद हाे गया. बार एसाेसिएशन का दावा है कि इसके बाद एक सरकारी वकील ने संबंधित अधिवक्ता काे फटकार लगाई और न्यायाधीश से उसकी शिकायत की.