पुणे, 29 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) कल्याणी समूह का हिस्सा और इंजीनियरिंग-ग्रेड विशेष इस्पात के अग्रणी उत्पादक कल्याणी स्टील्स लिमिटेड ने अमित कल्याणी को कंपनी का अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है. अध्यक्ष पद के लिए नामित अमित कल्याणी ने कहा कि कल्याणी स्टील्स की स्थापना पहले दिन से ही उच्चतम मानकों को पूरा करने के उद्देश्य से की गई थी. उन्होंने कहा कि गुणवत्ता, सटीकता और उत्कृष्टता की संस्कृति कंपनी की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने आगे कहा कि भारत की विनिर्माण क्षेत्र से जुड़ी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पर्यावरण के अनुकूल, स्मार्ट और वेिशस्तरीय सामग्रियों की मांग लगातार महत्वपूर्ण हो रही है. इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी हरित इस्पात, उन्नत सामग्रियों और डिजिटल संचालन के क्षेत्र में अपनी प्रगति को तेज करेगी. अमित कल्याणी ने यह भी कहा कि कंपनी रणनीतिक क्षेत्रों और वैेिशक बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में काम करेगी.