कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन अब सिर्फ 7 हजार में मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद NPPA का बडा फैसला 397 दवाओं की कीमतों में भारी कटौती

    30-Oct-2026
Total Views |

Cancer 
नई दिल्ली, 29 अ्नटूबर (वि.प्र.)
देश में कैंसर के इलाज में इस्तेमाल हाेने वाली 543 दवा ब्रांडाें और पैक की कीमताें में बड़ा बदलाव किया गया है। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथाॅरिटी (छझझअ) के निर्देश के बाद दवा कंपनियाें ने नई दरें जारी कर दी हैं. यह फैसला सुप्रीम काेर्ट द्वारा दवाओं की आसमान छूती कीमताें पर जताई गई कडी नाराजगी के बाद सामने आया है. नई कीमतें आगामी 9 नवंबर से देशभर में प्रभावी हाे जाएंगी.
 
दामाें में सबसे बड़ी कटाैती कैंसर राेधी ‘सैमटेपा’ इंजेक्शन में देखने काे मिली है, जिसकी कीमत 80,071 से सीधे घटाकर 7,150 कर दी गई है।. इसी तरह, ‘पैलबाेप्राे’ दवा के 21 कैप्सूल वाले पैक की कीमत 40,421 से घटकर अब केवल 2,720 रह गई है. इसके अलावा, सरकार ने 137 एंटी-कैंसर दवाओं के ट्रेड मार्जिन काे अधिकतम खुदरा मूल्य (चठझ) के 30% तक सीमित कर दिया है, जिससे मरीजाें काे हर साल करीब 2,500 कराेड़ की बचत हाेगी.
 
छझझअ के इस कदम से कैंसर मरीजाें काे बहुत बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी. कुल 543 दवा ब्रांडाें में से 73% यानी 397 दवाओं के दामाें में भारी कटाैती की गई है. आंकड़ाें के अनुसार, 217 दवाओं की कीमत आधी से भी कम कर दी गई है. वहीं, 97 ब्रांड की दवाओं के दाम 70% से अधिक और 50 दवाओं के दाम 80% से ज्यादा घटाए गए हैं. इसके अतिरिक्त 5 दवाओं की कीमताें में 90% से भी अधिक की रिकाॅर्ड कटाैती दर्ज की गई है. हालांकि, 146 ब्रांड- पैक के दामाें में काेई बदलाव नहीं हुआ है.
 
पेटेंट और कुछ महंगी दवाएं अब भी पुरानी दराें पर व्यापक कटाैती के बावजूद इम्यूनाेथेरेपी की प्रमुख दवा ‘कीट्रूडा’ जैसी कुछ महंगी दवाएं इस राहत से बाहर हैं. 21 से ज्यादा तरह के कैंसर में इस्तेमाल हाेने वाली कीट्रूडा की कीमत अभी भी 2,16,500 बनी हुई है.