चिंचवड़, 29 अ्नटूबर (आ.प्र.)
चिंचवड़ के चापेकर चाैक के पास एक चार मंजिला इमारत की पार्किंग में भीषण आग लग गई, जिसमें 12 टू-व्हीलर वाहन, दाे कारें और एक साइकिल जलकर खाक हाे गई. आग में एक व्यक्ति मामूली रूप से झुलस गया, जबकि इमारत की छत पर फंसे नागरिकाें काे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. यह दुर्घटना गुरुवार (29 अक्टूबर) काे तड़के लगभग 2:10 बजे कुणाल मार्केट स्थित इमारत में हुई. प्रारंभिक रिपाेर्ट के अनुसार, आग शाॅर्ट सर्किट के कारण लगने की संभावना जताई जा रही हैं.
चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय चासकर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, चापेकर चाैक के पास कुणाल मार्केट स्थित एक चार मंजिला इमारत की पार्किंग में तड़के आग लग गई. पार्किंग में खड़ी गाड़ियाें के जलते ही आग तेजी से फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां माैके पर पहुंचीं. दमकलकर्मियाें ने आग पर काबू पाने के लिए भरसक प्रयास किया. आग से इमारत में धुआं फैल गया. छत पर फंसे नागरिकाें काे सुरक्षित निकाल लिया गया. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति मामूली रूप से झुलसा और उसे चिंचवड़ के तलेरा अस्पताल में भर्ती कराया गया. पार्किंग स्थल में आग से 12 टू-व्हीलर वाहन, 2 फाेर- व्हीलर वाहन और एक साइकिल जलकर खाक हाे गई जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) विक्रांत देशमुख, सहायक पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध शाखा), वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (निगड़ी) और सहायक पुलिस निरीक्षक (चिंचवड़ पुलिस स्टेशन) ढवण सहित पुलिसकर्मी माैके पर पहुंचे. महावितरण के कर्मचारी भी माैके पर उपस्थित थे.