अर्नब तूफान : ओडिशा के 300 गांवों में फंसे लोग

30 हजार लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया; ओडिशा-आंध्र प्रदेश में 6 मृत

    30-Oct-2026
Total Views |
 
Cyclone
नई दिल्ली, 29 अ्नटूबर (वि.प्र.)
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के कमजाेर पड़ने के बावजूद देश के कई हिस्साें में इसका गंभीर असर देखने काे मिल रहा है. इस चक्रवात ने सबसे ज्यादा तबाही ओडिशा और आंध्र प्रदेश में मचाई है, जहां बारिश और बाढ़ के चलते अब तक 6 लाेगाें की माैत हाे चुकी है. ओडिशा के गंजाम जिले में पिछले चार दिनाें से लगातार हाे रही भारी बारिश के कारण करीब 300 गांवाें में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. राज्य सरकार ने बाढ़ में फंसे लाेगाें काे निकालने के लिए हेलिकाॅप्टर तैनात किए हैं और अब तक लगभग 30 हजार लाेगाें काे सुरक्षित स्थानाें पर पहुंचाया जा चुका है.
 
उधर, आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में भारी बारिश के कारण एक रेलवे पुल पूरी तरह पानी में डूब गया है, जिससे दाेनाें तरफ से ट्रेनाें की आवाजाही राेकनी पड़ी है. प्रशासन प्रभावित क्षेत्राें में फंसे यात्रियाें काे सड़क मार्ग से निकालने की व्यवस्था कर रहा है. दाेनाें राज्याें में चक्रवात के तेज हवाओं के झाेंके के कारण हजाराें पेड़ उखड़ गए हैं, जबकि कई सड़कें और छाेटे पुल बह गए हैं. एहतियात के ताैर पर ओडिशा के 16 और छत्तीसगढ़ के 12 जिलाें में स्कूलाें काे बंद रखा गया है.