कैंप एजुकेशन सोसायटी के विद्यार्थियों की नेत्र जांच और चश्मा वितरण संपन्न

    30-Oct-2026
Total Views |
 
fedf
कैंप, 29 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 कैंप एजुकेशन सोसायटी के हाईस्कूल और जूनियर कॉलेज के विद्यार्थियों की, कम्युनिटी आई केयर फाउंडेशन के सहयोग से, निःशुल्क नेत्र जांच और चश्मा वितरण किया गया. इस शिविर में 5वीं से 12वीं कक्षा तक के 513 विद्यार्थियों की जांच की गई. इनमें से 48 बच्चों में दृष्टि दोष पाया गया और उनकी दोबारा जांच की गई. ऐसे 20 विद्यार्थियों को कैंप एजुकेशन सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष वालचंद संचेती के हाथों चश्मे वितरित किए गए. इस अवसर पर कम्युनिटी आई केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. परीक्षित गोगटे, मुख्याध्यापक चेतन महाजन, उपप्राचार्य डी. बी. मोरे, फाउंडेशन की प्रशासनिक अधिकारी डॉ. सुवर्णा खलदकर आदि उपस्थित थे. नेत्र परीक्षण दल में डॉ. करिमा शेख, डॉ. रोहित सिंह शामिल थे.