शहर का कचरा 1500 टन से बढ़कर अचानक 2100 टन कैसे हुआ ?

कचरे में 600 टन की वृद्धि से कॉन्ट्रैक्टरों के भुगतानों को बढ़ाने रिकॉर्ड में हेर-फेर करने का संदेह !

    30-Oct-2026
Total Views |

Waste 
पिंपरी, 29 अ्नटूबर (आ.प्र.)
शहर के दैनिक कचरे के आंकड़ाें की जांच शुरू हाे गई है, क्याेंकि इसमें 500 टन से अधिक की भारी वृद्धि दर्ज की गई है. इस वृद्धि ने बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमिता की आशंकाओं काे व्यक्त किया जा रहा है, जिसमें कराेड़ाें रुपये के मनपा भुगतान कथित ताैर पर काॅन्ट्रै्नटराें की जेब में जा रहे हैं.
 
निवासियाें और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया है कि कुछ महीने पहले जाे दैनिक कचरा संग्रह 1,500 से 1,600 टन था, वह अचानक कैसे बढ़कर 2,100 टन हाे गया है. मनपा का स्वास्थ्य विभाग यह दावा करता है कि शहर में हर दिन लगभग 1,500 टन कचरा उत्पन्न हाेता है. हालांकि, वर्तमान में एकत्र किए जा रहे कचरे की मात्रा का अनुमान लगभग 2,100 टन लगाया गया है. काॅन्ट्रै्नटराें काे कचरे के वजन और उनके वाहनाें द्वारा किए गए फेराें की संख्या के आधार पर भुगतान किया जाता है.
 
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियाें का दावा है कि माेशी कचरा डिपाे के बंद हाेने के बाद, जमा हुए कचरे काे लगातार हटाने के कारण यह वृद्धि हुई है. शहर की आबादी 30 लाख से अधिक हाेने के कारण, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रतिदिन गीला और सूखा कचरा एकत्र किया जाता है. मनपा ने घरघर जाकर कचरा इकट्ठा करने के एग्रीमेंट बीवीजी इंडिया लिमिटेड और एंटाेनी लारा काे दिए हैं.
 
हालांकि, विभिन्न नागरिक विभागाें द्वारा रिपाेर्ट किए गए आंकड़ाें ने अनिश्चितता काे और बढ़ा दिया है. स्वास्थ्य विभाग जहां दैनिक कचरा संग्रह 1,500 टन बताता है, वहीं मनपा की पर्यावरण स्थिति रिपाेर्ट में कहा गया है कि प्रतिदिन 1,800 टन कचरा एकत्र किया जाता है. नवीनतम आंकड़े के 2,100 टन तक पहुंचने से विभिन्न विभागाें द्वारा अलग-अलग मात्रा बताए जाने पर और अधिक सवाल खड़े हाे गए हैं.
 
काॅन्ट्रै्नटर कचरे के वजन काे बढ़ाकर भारी मुनाफा कमा रहे हैं. टै्नसपेयर्स के पैसे की लूट हाे रही है. मनपा का अब कचरे के संग्रह केंद्राें और कचरे के वाहनाें पर काेई कड़ा नियंत्रण नहीं रह गया है. स्वच्छ सर्वेक्षण के नाम पर विज्ञापनाें पर कराेड़ाें रुपये खर्च किए जाते हैं, फिर भी कचरे के वजन में हेर-फेर का एक कराेड़ाें रुपये का घाेटाला हाेने दिया जा रहा है. मनपा प्रशासन में ऐसे दाेहरे मापदंड स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं, ऐसा भाजपा के नगरसेवक विनाेद नढे ने कहा.