मुख्य अभियंता प्रमोद ओंभासे रिश्वत लेते गिरफ्तार

कैबिन में 19 हजार रुपये लेते समय एसीबी ने की कार्रवाई

    30-Oct-2026
Total Views |
 
Bribe
संत तुकारामनगर, 29 अ्नटूबर (आ.प्र.)
मनपा के मुख्य अभियंता प्रमाेद सुधाकर ओंभासे काे अपने कैबिन में 19 हजार रूपयाें की रिश्वत लेते भ्रष्टाचार निराेधक ब्यूराे (एसीबी) ने रंगेहाथाें पकड़ा. कुल 91 लाख 57 हजार रुपये के पांच टेंडर के अनुबंधाें (एग्रीमेंट्स) पर हस्ताक्षर करने के एवज में प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत मांगने के मामले में ओंबासे के खिलाफ संत तुकारामनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया.
यह कार्रवाई गुरुवार काे दाेपहर करीब 3 बजे की गई.
 
शिकायतकर्ता ने मनपा के जल आपूर्ति विभाग के अंतर्गत रखरखाव- मरम्मत और नई पाइपलाइन बिछाने के लिए 91 लाख 57 हजार 68 रुपये के पांच टेंडर लिए थे. इन कामाें का वर्क ऑर्डर प्राप्त करने मनपा के साथ एग्रीमेंट करना आवश्यक था.
 
इस मामले में शिकायतकर्ता ने 11 जून काे पुणे एसीबी में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर एसीबी ने 11 जून काे जांच-पड़ताल की कार्रवाई की. इस दाैरान आराेपी मुख्य अभियंता प्रमाेद ओंभासे ने अपने टेबल पर रखी 38 लाख रुपये की तीन फाइलाें पर हस्ताक्षर करने 0.5% की दर से 19 हजार रुपये की रिश्वत की सीधी मांग करना साबित हुआ. साथ ही उन्हाेंने इससे पहले भी शिकायतकर्ता से रिश्वत स्वीकार करना कबूल किया.
 
जांच-पड़ताल साबित हाेने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर 29 अक्टूबर काे संत तुकारामनगर पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और दाेपहर तीन बजे आराेपी ओंभासे काे हिरासत में ले लिया गया. यह कार्रवाई एसीबी पुणे के पुलिस अधीक्षक शिरीष सरदेशपांडे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजित पाटिल के मार्गदर्शन में पूरी की गई. ट्रैप और जांच अधिकारी के रूप में पुलिस उपअधीक्षक नीता मिसाल और पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में पुलिस उपअधीक्षक सतीश वालके ने काम संभाला. इस कार्रवाई की टीम में पुलिस हवलदार चंद्रकांत जाधव, पुलिस अंमलदार कैलास महामुलकर और ड्राइवर अंमलदार चंद्रकांत कदम शामिल थे.
 
इस संबंध में शिकायतकर्ता ने एसीबी से शिकायत की. इसके बाद एसीबी ने जांच-पड़ताल कर ओंभासे द्वारा रिश्वत मांगने की बात पुष्ट हाेने पर उन्हें गुरुवार काे गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में संत तुकारामनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.