रामनाथ भट पीसीईआरएफ के मानद सचिव बने

    30-Oct-2026
Total Views |

 cfdaf

पुणे, 29 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

पुणे कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग रिसर्च फाउंडेशन (पीसीईआरएफ) ने इंजीनियर रामनाथ भट को अपना मानद सचिव नियुक्त किया है. फाउंडेशन के निवर्तमान मानद सचिव, वास्तुकार शिरीष केम्भावी ने औपचारिक रूप से इंजीनियर रामनाथ भट को पदभार सौंपा. यह नियुक्ति फाउंडेशन की कार्यकारी समिति की बैठक में की गई. बैठक में फाउंडेशन के अध्यक्ष इंजीनियर नरेंद्र कोठारी, उपाध्यक्ष इंजीनियर जयंत इनामदार और इंजीनियर संजय वायचल, मानद कोषाध्यक्ष इंजीनियर जयदीप राजे सहित कार्यकारी समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे. पुणे कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 1983 में हुई थी. यह संस्था निर्माण और उससे संबंधित क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है. इसके तहत अनुसंधान एवं नवाचार, तकनीकी प्रशिक्षण, कौशल विकास, निर्माण सुरक्षा और छात्र विकास जैसे क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाती हैं.