महिला प्रीमियर लीग 2027 के नीलामी में 25 खिलाड़ी बिके

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर सोफी रहीं सबसे महंगी; कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च

    30-Oct-2026
Total Views |

WPL 
काेच्चि, 29 अ्नटूबर (वि.प्र.)
महिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए खिलाड़ियाें की नीलामी काेच्चि में हुई. नीलामी में कुल 25 खिलाड़ी बिके. ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर साेफी माॅलिन्यू सबसे महंगी बिकने वाली खिलाड़ी रहीं, उन्हें यूपी वाॅरियर्स ने 1.10 कराेड़ रुपये में खरीदा.
 
दिल्ली कैपिटल्स ने आक्रामक बल्लेबाज किरण नवगिरे काे 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. दाे बार की डब्ल्यूपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने भी उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी.
 
गुजरात जायंट्स ने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज जी कमालिनी काे 40 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. इस बार 27 स्थानाें के लिए 150 खिलाड़ियाें पर बाेली लगी, जिसमें 123 भारतीय खिलाड़ी और 28 विदेशी खिलाड़ी माैजूद थे. यूपी वाॅरियर्स ने सबसे ज्यादा खिलाड़ियाें काे नीलामी में खरीदा है. डब्ल्यूपीएल का पांचवां सत्र 14 जनवरी से सात फरवरी 2027 तक खेला जाएगा.