भाेसरी, 30 अ्नटूबर (आ.प्र.)
भाेसरी-दिघी मुख्य राेड के बीचाें- बीच स्थित 220 के.वी. अति हाईटेंशन विद्युत टाॅवर नंबर-17 वाहनचालकाें के लिए खतरनाक साबित हाे रहा है, इसलिए इसे तुरंत स्थानांतरित किया जाए, ऐसी पुरजाेर मांग विधायक महेश लांडगे ने की है. इस संदर्भ में उन्हाेंने महाराष्ट्र राज्य विद्युत पारेषण कंपनी लिमिटेड (महापारेषण) पुणे विभाग के मुख्य अभियंता काे पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
भाेसरी-दिघी एक अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यस्त रास्ता है. मनपा द्वारा इस राेड का सीमेंट कंक्रीटीकरण किया गया है और अधिकांश काम पूरा हाे चुका है. हालांकि, राेड के बीच में स्थित महापारेषण का अति हाईटेंशन विद्युत टाॅवर अभी तक स्थानांतरित नहीं किया गया है. परिणामस्वरूप, कराेड़ाें रुपये खर्च कर विकसित किए जा रहे राेड पर यातायात सुचारू हाेने में बाधा उत्पन्न हाे रही है, ऐसा मुद्दा विधायक लांडगे ने उठाया है. विशेष रूप से टू-व्हीलर चालकाें, फाेरव्हीलर चालकाें और भारी वाहनाें के लिए यह टाॅवर खतरनाक साबित हाे सकता है.
राेड का कंक्रीटीकरण पूरा हाेने काे आ रहा है, फिर भी बीच में स्थित टावर के कारण ट्रैफिक जाम और संभावित दुर्घटना का सवाल बना हुआ है, इसलिए नागरिकाें की सुरक्षा की दृष्टि से टाॅवर स्थानांतरण के विषय काे प्राथमिकता से हल किया जाना आवश्यक है, ऐसा विधायक लांडगे ने पत्र में उल्लेख किया है. इस टाॅवर के स्थानांतरण के लिए पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के विद्युत विभाग ने महापारेषण प्रशासन से पहले पत्रव्यवहार किया है. हालांकि, अभी तक इस प्रक्रिया काे अपेक्षित गति नहीं मिली है. प्रशासनिक पत्रव्यवहार और विभागीय समन्वय के अभाव के कारण नागरिकाें काे असुविधा का सामना करना सही नहीं है, ऐसा विधायक लांडगे ने स्पष्ट किया है.