कारोबार 9.0 सूर्यभारत जननेक्स्ट स्टार्टअप फेस्ट आज

सूर्यदत्त का विद्यार्थियों को स्टार्टअप जगत से परिचित कराना मुख्य लक्ष्य

    31-Oct-2026
Total Views |
  
gvfs

बावधन, 30 अक्टूबर (आ.प्र.)

विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना विकसित करने, नवोन्मेषी व्यावसायिक विचारों को मंच प्रदान करने तथा उन्हें स्टार्टअप जगत से परिचित कराने के उद्देश्य से सूर्यदत्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स द्वारा शनिवार (31 अक्टूबर) को ‌‘कारोबार 9.0 सूर्यभारत जननेक्स्ट स्टार्टअप फेस्ट‌’ का आयोजन किया गया है. बावधन स्थित सूर्यदत्त कैंपस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यह महोत्सव आयोजित किया जाएगा. यह जानकारी सूर्यदत्त के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय बी. चोरड़िया ने शुक्रवार (30 अक्टूबर) को पत्रकार वार्ता में दी. इस अवसर पर उपाध्यक्ष एवं सचिव सुषमा चोरड़िया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अक्षय कुशल, अधिष्ठाता प्रो. डॉ. प्रतीक्षा वाबले तथा सूर्यदत्त कॉलेज ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट एंड ट्रैवल टूरिज्म की विभागाध्यक्ष रसिका गुमास्ते सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. प्रो. डॉ. संजय बी. चोरड़िया ने कहा, इस अंतरमहाविद्यालयीन व्यावसायिक प्रदर्शनी में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी भारतीय यूनिकॉर्न कंपनियों की सफलता की यात्रा, उनके व्यावसायिक मॉडल, नवोन्मेषी विचार, विपणन रणनीतियां, निवेश की यात्रा और कारोबार विस्तार की योजनाएं प्रस्तुत करेंगे. डॉ. प्रतीक्षा वाबले ने बताया ‌‘विकसित भारत - 2047‌’ की राष्ट्रीय परिकल्पना के अनुरूप यह महोत्सव युवाओं में उद्यमिता, नवाचार, कौशल विकास और रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करेगा.