नई दिल्ली, 30 अ्नटूबर (वि.प्र.).
ग्रेटर नाेएडा वेस्ट से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. महागुन माईवुड साेसायटी में एक दर्दनाक घटना हुई है. 23 वीं मंजिल के फ्लैट से से गिरकर पिता और 11 साल के बेटे की माैत हाे गई.
पिता अपने बेटे से फ्लैट की बालकनी से फूल तुड़वा रहे थे.अचानक बेटे का पैर फिसला और वह 23वीं मंजिल से नीचे लटक गया. बेटा ताे गिरा ही, उसे बचाने के च्नकर में पिता भी नीचे गिर गए. इस हादसे में दाेनाें की ही माैत हाे गई. ये घटना बिसरक थाना क्षेत्र स्थित महागुन माईवुड साेसायटी की है. इस हादसे के बाद पूरी साेसायटी में मातम का माहाैल है.
23वीं मंजिल से गिरकर पिता-बेटे की माैत दिल दहला देने वाली ये घटना शुक्रवार, 30 अक्टूबर काे हुई. थाना बिसरख काे सूचना मिली थी कि महागुन मायवुड्स साेसायटी के टाॅवर-23 में ऊपर से गिरने की वजह से दाे लाेगाें की माैत हाे गई है. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत माैके पर पहुंची ताे 40 साल के रणदीप पात्रा और उनका 11 साल का बेटा आरव फ्लाेर पर बेहाेश पड़े हुए थे. उनकाे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने दाेनाें काे मृत घाेषित कर दिया गया. मृतक रणदीप की पत्नी ने बताया कि उनकाे सुबह जल्दी खाटू श्याम एक प्लाॅट की रजिस्ट्री के लिए निकलना था, जिस वजह से उनके पति और बेटा बालकनी से पूजा करने के लिए फूल ताेड़ रहे थे. इसी दाैरान बेटा सीढ़ी से फिसलकर नीचे गिरने लगा. उसे बचाने की काेशिश में बेटा-पिता दाेनाें ही बालकनी से नीचे गिर गए. थाना बिसरख पुलिस ने मृतकाें का पंचायतनामा भरकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.