पिंपरी में ड्रायफ्रूट व्यापारी के 4 लाख रुपए लूटे

रात 10 बजे घटी घटना : कोयते से डर दिखाकर 5 लोग टू-व्हीलर लेकर हुए फरार

    31-Oct-2026
Total Views |
 
Dryfruit
पिंपरी, 30 अ्नटूबर (आ.प्र.)
पिंपरी के बाजार में सूखा मेवा (ड्रायफ्रूट) का व्यवसाय करने वाले एक व्यापारी काे रास्ते में राेककर, धारदार हथियार का खाैफ दिखाकर चार लाख रुपये नकद और टू- व्हीलर जबरन लूट लिए गए. यह घटना गुरुवार (29 अक्टूबर) की रात पिंपरी में घटी. क्रिशन नारायणदास धामेजा (उम्र-43 वर्ष, नि. कंचन अपार्टमेंट, पिंपरी) ने पिंपरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
पुलिस ने 5 लुटेराें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
 
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पिंपरी मेन मार्केट में ‘कसारामल सदाेरमल ड्रायफ्रूट एंड स्पाइसिस’ नाम की दुकान है. गुरुवार (29 अक्टूबर) काे रात 10:30 बजे दुकान बंद कर धामेजा दिनभर की कमाई और अन्य कुल 4 लाख रुपये नकद अपनी लाल रंग की डियाे स्कूटी (चक 14 ऊए 6892) की ड्निकी में रखकर घर की ओर निकले थे. रात पाैने ग्यारह बजे के करीब अशाेक थिएटर के पास पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने बिना नंबर की दाे स्कूटी पर आए 5 अज्ञात युवकाें ने धामेजा काे राेक लिया. मुंह पर काला मास्क और सिर पर टाेपी पहने इन हमलावराें ने धारदार हथियार का खाैफ दिखाकर धामेजा काे धमकाया और मारपीट की. इसके बाद ड्निकी में रखे 4 लाख रुपये नकद और 20 हजार रुपये कीमत की स्कूटी, इस तरह कुल 4 लाख 20 हजार रुपये का माल लेकर लुटेरे फरार हाे गए. इस घटना के कारण शहर के व्यापारियाें में भारी दहशत फैल गई है. पिंपरी पुलिस ने तुरंत घटनास्थल का मुआयना किया है और परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. इस मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक अमाेल कदम कर रहे हैं.