पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जमा

9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ ट्रांसफर

    31-Oct-2026
Total Views |
 
Kisan
अहमदाबाद, 30 अ्नटूबर (वि.प्र.)
प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने अपने दाे दिवसीय गुजरात दाैरे के दाैरान शुक्रवार काे बनासकांठा में एक विशाल जनसभा काे संबाेधित किया. इस दाैरान प्रधानमंत्री ने मंच से पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की. इसके तहत देश के 9.34 कराेड़ से अधिक किसान परिवाराें के बैंक खाताें में 18,690 कराेड़ से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की गई. इसके अलावा, पीएम ने गुजरात के लिए 14,000 कराेड़ से अधिक की विकास याेजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया और दाे नई रेल सेवाओं काे हरी झंडी दिखाई.
 
विपक्षी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए पीएम ने कहा बनासकांठा का आलू पूरी दुनिया में मशहूर है. यहां आकर काेई यह नहीं कहता कि आलू से साेना बनाएंगे, क्याेंकि यहां के किसान अपनी मेहनत से पहले ही आलू से साेना बना रहे हैं. देश में पशुओं काे 150 कराेड़ से अधिक मुफ्त टीके लगाए गए हैं. इससे दूध उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और भारत आज दुग्ध उत्पादन में विश्व में शीर्ष पर है.
 
जनसभा में माेदी ने कहा किसानाें की कमाई बढ़ाने के लिए बायाेगैस और बायाे-सीएनजी जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर काे मजबूत किया जा रहा है. बनासकांठा में 2 नए बायाे-सीएनजी प्लांट का शिलान्यास भी किया गया. उन्हाेंने कहा वर्ष 2013-14 की तुलना में देश का कृषि बजट 5 गुना बढ़ा है. पीएम-किसान याेजना से गुजरात के 50 लाख किसानाें काे 1,000 कराेड़ और बनासकांठा के किसानाें काे 50 कराेड़ का लाभ मिला है. दाैरे के अंत में पीएम ने बाेवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर का निरीक्षण किया. शनिवार काे वे एकता नगर में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर आयाेजित ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समाराेह में हिस्सा लेंगे.