पीएनजी ज्वेलर्स का 'सप्तम कलेक्शन' पेश

सभी स्टोर्स पर 15 नवंबर तक दीपावली फेस्टिव ऑफर्स; "प्योर प्राइस" सुविधा उपलब्ध

    31-Oct-2026
Total Views |
 
PNG
लक्ष्मी राेड, 30 अक्टूबर (आ.प्र.)
पीएनजी ज्वेलर्स ने दीपावली के अवसर पर एक विशेष अभियान की घाेषणा की है. इस अभियान का मुख्य आकर्षण ‘सप्तम कलेक्शन’ है. इस अवसर पर ग्राहकाें काे साेने के आभूषणाें के मेकिंग चार्जेस पर 50% तक, और हीरे के आभूषणाें के मेकिंग चार्जेस पर 100% तक की छूट मिलेगी. पुराने साेने के बदले नए आभूषण लेते समय काेई कटाैती नहीं की जाएगी. (ये सभी लाभ नियम और शर्ताें के अधीन हैं) इस अभियान के तहत पीएनजी ज्वेलर्स की ओर से ‘प्याेर प्राइस’ सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. इस सुविधा के अनुसार, गहनाें की बुकिंग करते समय, बुकिंग के दिन या बिलिंग के दिन लागू साेने के दराें में से जाे भी दर कम हाेगी, उसका लाभ ग्राहकाें काे मिलेगा.
 
इससे साेने की दराें के उतार-चढ़ाव काे ध्यान में रखते हुए ग्राहक अपनी खरीदारी की याेजना बना सकेंगे. ये ऑफर्स पीएनजी ज्वेलर्स के सभी स्टाेर्स पर 15 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेंगे. बताया गया कि इस अभियान के माध्यम से पीएनजी ज्वेलर्स ने शुद्धता, विश्वास और उत्कृष्ट कारीगरी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता काे एक बार फिर रेखांकित किया है. इस दीवाली ग्राहकाें काे ‘सप्तम’ और ‘ईना’ कलेक्शन के विभिन्न डिμजाइन देखने काे मिलेंगे. इन गहनाें में पारंपरिक नक्काशी और आधुनिक शैली का सुंदर मेल देखने काे मिलता है.