लक्ष्मी रोड, 30 अक्टूबर (आ.प्र.) पीएनजी ज्वेलर्स ने दीपावली के अवसर पर एक विशेष अभियान की घोषणा की है. इस अभियान का मुख्य आकर्षण ‘सप्तम कलेक्शन’ है. इस अवसर पर ग्राहकों को सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्जेस पर 50% तक, और हीरे के आभूषणों के मेकिंग चार्जेस पर 100% तक की छूट मिलेगी. पुराने सोने के बदले नए आभूषण लेते समय कोई कटौती नहीं की जाएगी. (ये सभी लाभ नियम और शर्तों के अधीन हैं) इस अभियान के तहत पीएनजी ज्वेलर्स की ओर से ‘प्योर प्राइस’ सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. इस सुविधा के अनुसार, गहनों की बुकिंग करते समय, बुकिंग के दिन या बिलिंग के दिन लागू सोने के दरों में से जो भी दर कम होगी, उसका लाभ ग्राहकों को मिलेगा. इससे सोने की दरों के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए ग्राहक अपनी खरीदारी की योजना बना सकेंगे. ये ऑफर्स पीएनजी ज्वेलर्स के सभी स्टोर्स पर 15 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेंगे. बताया गया कि इस अभियान के माध्यम से पीएनजी ज्वेलर्स ने शुद्धता, वेिशास और उत्कृष्ट कारीगरी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर रेखांकित किया है. इस दीवाली ग्राहकों को ‘सप्तम’ और ‘ईना’ कलेक्शन के विभिन्न डिजाइन देखने को मिलेंगे. इन गहनों में पारंपरिक नक्काशी और आधुनिक शैली का सुंदर मेल देखने को मिलता है.
‘सप्तम कलेक्शन’ सात भावनाओं से प्रेरित इस अभियान का मुख्य आकर्षण ‘सप्तम कलेक्शन’ दीवाली के त्यौहार से जुड़ी सात भावनाओं से प्रेरित है. इस कलेक्शन में पारंपरिक एंटीक गोल्ड और हीरों के आभूषण शामिल हैं. नेकलेस, इयरिंग्स, अंगूठियां और ब्रेसलेट्स जैसे विभिन्न प्रकार के आभूषण इसमें उपलब्ध हैं. इस कलेक्शन में पारंपरिक नक्काशी और आधुनिक शैली के मेल वाले, तथा रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी आसानी से पहने जा सकने वाले आकर्षक डिजाइन पेश किए गए हैं.
हम आगामी त्यौहारी सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार है
दिवाली में सोना खरीदना न केवल सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि इसे निवेश के दृष्टिकोण से भी देखा जाता है. हाल ही में सोने की कीमतों में आई गिरावट के बाद ग्राहकों में खरीदारी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. विशेष रूप से, त्यौहारों और आगामी शादी के सीजन की खरीदारी को ग्राहक प्राथमिकता दे रहे हैं. ‘सप्तम कलेक्शन’ के माध्यम से हमने दिवाली से जुड़ी भावनाओं को आकर्षक आभूषणों के डिजाइनों में साकार किया है. मेकिंग चार्ज पर विशेष छूट और पुराने सोने के बदले नए आभूषण लेते समय किसी भी तरह की कटौती न करने की सुविधा के कारण, ग्राहकों को अपने बजट के अनुसार पुराने आभूषणों की जगह नए डिजाइन चुनने का अवसर मिलेगा. नएनए डिजाइनों और पीढ़ियों से हमारे साथ जुड़े परिवारों के भरोसे के बल पर हम आगामी त्यौहारी सीजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं. - डॉ. सौरभ गाडगिल सीएमडी, पीएनजी ज्वेलस