नई दिल्ली, 30 अ्नटूबर (वार्ता/वि.प्र.)
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर शुक्रवार काे हाेने वाला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम शनिवार काे हाेगा. राहुल गांधी ने यह जानकारी पत्रकारवार्ता में दी.
राहुल ने कहा, हमने शुक्रवार का कार्यक्रम बारिश के कारण कल करने का फैसला किया है. उसके बाद अगले दिन हम रामलीला मैदान पर मार्च करेंगे. हमने इसमें राजनीतिक, छात्र संगठनाें और सभी लाेगाें से आने की अपील है. सड़क पर संसद कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियाेग लाया जाएगा. पब्लिक महाभियाेग में जनता या राजनीतिक दल किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ विराेध जताते हैं.
विपक्षी गठबंधन इंडिया गठबंधन 1 नवंबर काे दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वाेट बचाओ, देश बचाओ’ रैली करेगा. विस्तार से प्राप्त खराें के अनुसार, दिल्ली में खराब माैसम और बारिश के कारण मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रस्तावित ‘जन महाभियाेग’ कार्यक्रम शुक्रवार काे स्थगित कर दिया गया.
विपक्षी नेताओं ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यक्रम रद्द नहीं हुआ है, बल्कि इसे एक दिन के लिए आगे बढ़ाया गया है. अब यह आयाेजन शनिवार, 31 अ्नटूबर काे उसी समय आयाेजित किया जाएगा.
शुक्रवार काे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर यह महाभियाेग आयाेजित हाेना था. काॅन्स्टिट्यूशन क्लब और तालकटाेरा स्टेडियम जैसे स्थान न मिल पाने के कारण खरगे के आवास काे चुना गया था.
नेताओं ने कहा- ‘लड़ाई जारी रहेगी’ कार्यक्रम टलने के बाद विपक्षी नेताओं ने साझा पत्रकारवार्ता कर अपनी रणनीति साफ की. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा पूरा विपक्ष इस पर पूरी तरह एकजुट है.