नई दिल्ली, 30 अ्नटूबर (वि.प्र.).
चुनाव आयाेग ने देश के छह प्रमुख राज्याें में चल रहे विशेष गहन संशाेधन (एसआईआर) यानी मतदाता सूची अपडेशन की डेडलाइन काे एक बार फिर बढ़ा दिया है. सुप्रीम काेर्ट की सख्ती और मुख्य निर्वाचन अधिकारियाें की मांग के बाद चुनाव आयाेग ने यह कदम उठाया है.
अगर आप भी दिल्ली, महाराष्ट्र या अन्य प्रभावित राज्याें के मतदाता हैं, ताे अपनी वाेटर आईडी में नाम जुड़वाने या सुधार कराने के लिए यह आपके लिए आखिरी और बड़ा माैका साबित हाे सकता है.
सुप्रीम काेर्ट द्वारा मतदाता सूची में देरी काे लेकर सख्त रुख अपनाने के ठीक दाे दिन बाद चुनाव आयाेग ने यह फैसला सुनाया है। आयाेग ने स्पष्ट किया है कि राज्याें के अधिकारियाें की सिफारिशाें पर तारीखाें काे तीसरी बार आगे बढ़ाया गया है, ताकि काेई भी पात्र नागरिक वाेटर लिस्ट में शामिल हाेने से वंचित न रह जाए.
30 नवंबर काे आएगी अंतिम सूची चुनाव आयाेग के संशाेधित कार्यक्रम के मुताबिक, पांच राज्याें में दावे और आपत्तियाें के निपटारे की प्रक्रिया अलग-अलग तारीखाें तक चलेगी. इसके बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी.