शिक्षा का उद्देश्य समाज में अच्छा इंसान बनाना होना चाहिए

फ्यूल संस्था के द्वितीय दीक्षांत समारोह में तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने कहा

    31-Oct-2026
Total Views |
 
251
शिवाजीनगर, 30 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) ‌

‘फ्रेंड्स यूनियन फॉर एनर्जाइजिंग लाइव्स‌’ (फ्यूल) संस्था के 20वें स्थापना दिवस और द्वितीय दीक्षांत समारोह में तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने कहा कि, शिक्षा का उद्देश्य केवल एक अच्छी नौकरी पाना, बड़ा पैकेज हासिल करना और आर्थिक रूप से समृद्ध होना ही नहीं होना चाहिए. शिक्षा से प्राप्त ज्ञान का उपयोग समाज की उन्नति और जशरतमंद लोगों की मदद करने के लिए भी किया जाना चाहिए. अपने पैरों पर खड़े होते समय दूसरों के लिए भी कुछ करने की भावना विद्यार्थियों में विकसित होना आवश्यक है. इस कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों के हाथों प्रबंधन बैच 2024- 26 के विद्यार्थियों के साथ-साथ विभिन्न सीएसआर समर्थित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों के छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं. इसी मंच से ‌‘फ्यूल स्किलटेक यूनिवर्सिटी, पुणे‌’ इस नए वेिशविद्यालय के उद्घाटन की औपचारिक घोषणा भी की गई. इस अवसर पर स्किलटेक एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (फ्यूल) की कुलाधिपति डॉ. सुलभा देशपांडे, फ्यूएल के अध्यक्ष एवं कुलपति केतन देशपांडे, बजाज फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गणेश मोहन, एसबीआई फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी प्रत्युष मेहरोत्रा, विधायक राणा जगजीतसिंह पाटिल, प्रो. मयूरी देशपांडे और ऑलकार्गो ग्रुप के अध्यक्ष शशी किरण शेट्टी उपस्थित थे. डॉ. केतन देशपांडे ने बताया कि फ्यूल संस्था ने युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर हमेशा जोर दिया है. उद्योग समूहों के सहयोग से डेटा साइंस और फाइनेंस सहित विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा का विस्तार किया जाएगा और उद्योगों से सीधे जुड़ी शिक्षा ही इस संस्थान की मुख्य विशेषता है.