चमाेली, 30 अक्टूबर (वार्ता)
उत्तराखंड में शुक्रवार काे बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा एक प्राइवेट कंपनी का हेलिकाॅप्टर जाेशीमठ के पास क्रैश हाे गया. हादसे में पायलट समेत 6 लाेगाें की माैत हाे गई. सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं. मृतकाें में पायलट कैप्टन हिमांशु और यात्री प्रताप, अरुण, शंकर गाैड़ा, सुधीर के. और एच.एस. नटराज शामिल हैं.
बदरीनाथ धाम से छह यात्रियाें काे लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहा ट्रांस कंपनी का हेलीकाॅप्टर खराब माैसम के चलते चांई और थैंग गांव के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हाे गया था.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकाॅप्टर बदरीनाथ धाम से यात्रियाें काे लेकर ऋषिकेश की ओर रवाना हुआ था. इसी दाैरान माैसम खराब हाेने के कारण जाेशीमठ क्षेत्र में यह हादसा हाे गया.
घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और संबंधित एजेंसियां सक्रिय हाे गईं. चमाेली के जिलाधिकारी गाैरव कुमार के अनुसार, सेना की ओर से प्रशासन काे हेलीकाॅप्टर दुर्घटना की सूचना दी गई थी. इसके बाद प्रशासन ने लाेकेशन ट्रेस कर दुर्घटना की पुष्टि की. हादसे की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है.
क्षेत्र में खराब माैसम और दुर्गम पहाड़ी इलाके के कारण खाेजबीन अभियान में चुनाैतियां आ रही हैं. स्थिति और लाेकेशन की सटीक जानकारी जुटाने के लिए ड्राेन कैमराें का सहारा लिया जा रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, भारतीय सेना, आईटीबीपी और उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की टीमें माैके पर पहुंच गई हैं.
जाेशीमठ पुलिस के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं हाे पाया है कि यह क्रैश लैंडिंग थी या भीषण दुर्घटना. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साेशल मीडिया पर इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत एवं बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्राथमिकता सभी सवाराें की सुरक्षित खाेज करना है.