'सिग्नेचर पार्क' की 18वीं मंजिल से गिरने पर मां और बच्चे की मौत

वाकड़ परिसर में घटी दर्दनाक घटना, आत्महत्या की आशंका, पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल शुरू

    31-Oct-2026
Total Views |

Pimpri 
वाकड़, 30 अ्नटूबर (आ.प्र.)
शहर के कुलीन और व्यस्त डांगे चाैक परिसर स्थित ‘सिग्नेचर पार्क’ नामक प्रतिष्ठित हाउसिंग प्राेजेक्ट में शुक्रवार की शाम काे एक चाैंकाने वाली घटना घटी. 18वीं मंजिल से बिल्डिंग की डक्ट (खुली जगह) में गिरने से 30 वर्षीय मां और उसके महज 6 साल के मासूम बेटे की माैके पर ही माैत हाे गई.
 
वाकड़ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विट्ठल सालुंखे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एकता मनाेज भांगड़ (उम्र-33) व माधव मनाेज भांगड़ (उम्र -6) मृतकाें के नाम है. मनाेज भांगड़ का परिवार पिछले दाे वर्षाें से ‘सिग्नेचर पार्क’ साेसायटी में रह रहा था. परिवार के हेड येरवड़ा की एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. हमेशा की तरह वे शुक्रवार काे सुबह करीब दस बजे काम पर चले गए थे. उस समय घर पर उनकी पत्नी एकता मनाेज भांगड और 6 साल का बेटा माधव मनाेज भांगड माैजूद थे. शाम काे साढ़े 6 बजे के करीब अचानक बिल्डिंग की अंदरूनी डक्ट से बहुत जाेर से आवाज आई. आवाज सुनकर सतर्क हुए निवासियाें ने तुरंत नीचे दाैड़ लगाई ताे, महिला और उसका बेटा खून से लथपथ पड़े हाेने का भीषण दृश्य सामने आया. नागरिकाें ने तुरंत वाकड़ पुलिस काे बुलाया. घटना की जानकारी मिलते ही वाकड़ पुलिस स्टेशन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई. पुलिस ने बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की ताे, संबंधित महिला बच्चे काे साथ लेकर लिफ्ट से सीधे 18वीं मंजिल पर जाते हुए स्पष्ट रूप से देखा. चाैंकाने वाली बात यह है कि 18वीं मंजिल की गैलरी के पैरापिट के पास दाेनाें के जूते-चप्पल अच्छी स्थिति में मिले हैं,. इसलिए महिला ने बच्चे के साथ खुद छलांग लगाकर यह चरम कदम उठाया या यह काेई साजिश है या संतुलन बिगड़ने से हुई दुर्घटना है, इस दृष्टिकाेण से पुलिस जांच कर रही है.
 
घटना की गंभीरता काे समझते हुए पुलिस ने तुरंत विशेषज्ञ फाेरेंसिक टीम काे बुलाया. फाेरेंसिक विशेषज्ञाें ने 18वीं मंजिल के परिसर, डक्ट की जगह और मिली हुई वस्तुओं के बारीक नमूने इकट्ठा करते हुए पंचनामा किया है. दाेनाें के शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए पिंपरी के वाईसीएम हाॅस्पिटल भेज दिया गया है. वाकड़ पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है.