पुणे रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट में योगदान देने वाले किरण होजगे रिटायर

34 वर्षों की सेवा के बाद विदाई; स्टेशन विस्तार, लाइनों, टर्मिनल और माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका

    04-Oct-2026
Total Views |
 
dsf
  पुणे, 3 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 मध्य रेलवे के पुणे मंडल में ट्रैफिक इंस्पेक्टर (प्लानिंग) के पद पर कार्यरत किरण मारुति होजगे 34 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए्‌‍. प्लानिंग विभाग में उन्होंने सुरक्षा, यातायात क्षमता, आधारभूत ढांचे और भविष्य की यातायात आवश्यकताओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में योगदान दिया. पुणे स्टेशन पर परिचालन दबाव कम करने के लिए अतिरिक्त छह प्लेटफॉर्म तथा पुणे यार्ड रीमॉडलिंग की योजना तैयार की गई. हड़पसर और खड़की में अतिरिक्त सैटेलाइट कोचिंग टर्मिनल, पुणे-लोणावला रेलखंड में स्वचालित सिग्नल प्रणाली और 12 स्टेशनों पर आईबीएच की व्यवस्था में उनकी भूमिका रही. पुणेलोनावला तीसरी-चौथी रेल लाइन का कॉन्सेप्चुअल प्लान तैयार कर एमआरवीसी के माध्यम से रेलवे बोर्ड को भेजा गया. पुणे-मिरज दोहरीकरण में विभिन्न स्टेशनों के इएसपी और एसआईपी तैयार किए गए्‌‍. गुरमार्केट, सांगली, कराड, सातारा के मालधक्कों की क्षमता बढ़ाने तथा फुरसुंगी में नया मालधक्का शुरू करने की योजना पर काम हुआ. कोल्हापुर स्टेशन पर अतिरिक्त प्लेटफॉर्म और 24 कोच वाली ट्रेनों के लिए प्लेटफॉर्म विस्तार तथा शिवाजीनगर में अतिरिक्त लोकल टर्मिनल की योजना भी उनके कार्यों में शामिल रही. अल्ट्राटेक सीमेंट, पेन्ना सीमेंट, श्रीसीमेंट और भारत पेट्रोलियम की साइडिंग पूरी कराई गईं, जबकि चार नई साइडिंग निर्माणाधीन हैं. उन्हें दो मंडल रेल प्रबंधक, पांच प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक और एक महाप्रबंधक पुरस्कार मिले तथा तीन बार रेल मंत्रालय पुरस्कार के लिए नामांकित हुए्‌‍. विदाई समारोह में डॉ. रामदास भिसे, अनिलकुमार पाठक, डॉ. मिलिंद भोई, मिलिंद गायकवाड और शिरीष मोहिते उपस्थित रहे. सुनीत शर्मा, मिलिंद देऊस्कर और इंदुराणी दुबे ने संदेश भेजकर शुभकामनाएं दीं.