हमें आलोचना की परवाह नहीं, हमारा फोकस सिस्टम बदलने पर

कुछ लोगों द्वारा आलोचना करने के जवाब में सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा

    05-Oct-2026
Total Views |

CJP 
संभाजीनगर, 4 अ्नटूबर (आ.प्र.)
हमें आलाेचना की परवाह नहीं, हमारा फाेकस सिस्टम बदलने पर है. यह प्रतिपादन काॅकराेच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया. कुछ लाेगाें द्वारा आलाेचना करने के जवाब में वे बाेल रहे थे. उन्हाेंने कहा- आलाेचकाें का जवाब देने हमारे पास बहुत कुछ है, पर व्यर्थ की बाताें में हम नहीं पड़ना चाहते.
 
अभिजीत दीपके ने कहा कि कुछ लाेग लगातार सीजेपी की छवि खराब करने की काेशिश कर रहे हैं. उन्हाेंने कहा कि वह इस मुद्दे पर काफी कुछ कह सकते हैं, लेकिन वह अपनी ऊर्जा इस तरह की बहस में खर्च नहीं करना चाहते. दीपके ने कहा कि उनका ध्यान उन युवाओं और उनके मुद्दाें पर रहना ज्यादा जरूरी है, जिनके लिए सीजेपी के जरिए आवाज उठाने का दावा किया जा रहा है. दीपके ने अपने पाेस्ट में स्थापित राजनीतिक दलाें पर भी निशाना साधा. उन्हाेंने कहा कि युवाओं का एक बड़ा हिस्सा राजनीतिक दलाें के बीच चलने वाली आपसी खींचतान से परेशान है. दीपके के मुताबिक राजनीतिक दल जिन लाेगाें का प्रतिनिधित्व करने का दावा करते हैं, उनकी समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय अपनी राजनीतिक अहमियत बढ़ाने में ज्यादा रुचि लेते हैं.
 
यह दीपके की राजनीतिक राय है और उन्हाेंने इसे अपने साेशल मीडिया पाेस्ट में व्यक्त किया है. सीजेपी के गठन काे लेकर दीपके ने कहा कि इसका बनना एक बड़ा इत्तेफाक था और इसने लाखाें लाेगाें काे उम्मीद दी. उन्हाेंने कहा कि संगठन काे युवाओं और उनके मुद्दाें के लिए काम करना चाहिए.
 
दीपके ने यह भी कहा कि उन लाेगाें से लड़ने में समय और ऊर्जा खर्च करने का काेई मतलब नहीं है, जाे पहले ही सीजेपी काे बदनाम करने का फैसला कर चुके हैं. सीजेपी पिछले कुछ समय से चुनावी प्रक्रिया और एसआईआर काे लेकर विराेध कर रहा है.