अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र संघ बहाली को लेकर प्रदर्शन तेज

    05-Oct-2026
Total Views |
 
Andolan
अलीगढ़, 4 अ्नटूबर (वि.प्र.)
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र संघ बहाली काे लेकर प्रदर्शन और तेज हाे गया है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ बहाली और चुनाव की मांग काे लेकर चल रहा प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी रहा. आंदाेलन के बीच उस समय स्थिति और ज्यादा गरमाते हुए नजर आई जब एमएम हाॅल में पुलिस के साथ पहुंची प्राॅक्टाेरियल टीम चार युवकाें काे प्राॅक्टर ऑफिस लेकर गई. चल रहे आंदाेलन के बीच शनिवार काे देर रात छात्राें ने गेटाें काे बंद कर दिया.जिसे प्राॅक्टाेरियल टीम ने ताले ताेड़कर खुलवा दिया. छात्राें की ओर से लगाए गए तालाें काे ताेड़कर अपने ताले लगाए गए.
 
इतना ही नहीं जिन चार युवाओं काे गिरफ्तार किया गया था, जांच के दाैरान तीन युवकाें के एएमयू के बाेनाफाइड छात्र हाेने की पुष्टि की गई, जबकि चाैथे युवक आरिज का नाम पुलिस रिकाॅर्ड में दाे मुकदमे सामने आए. इसके बाद आरिज काे पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इसके बाद से आरिज काे छाेड़े जाने की मांग काे लेकर छात्र प्राॅक्टर कार्यालय पहुंच गए और वहां पर भी जमकर हंगामा किया. हालांकि, विराेध के दाैरान बंद किए गए ताले काे प्राॅक्टाेरियल टीम ने ताले ताेड़कर खुलवा दिया. रात करीब ढाई बजे टीम ने छात्राें की ओर से लगाए गए तालाें काे ताेड़कर गेट खाेल दिए और बाद में अपने ताले लगा दिए. हालांकि सेंटेनरी गेट पर छात्राें की ओर से लगाया गया ताला नहीं खुल सका. रविवार सुबह तक प्राक्टाेरियल टीम इसे खाेलने में जुटी हुई थी.
 
प्राॅक्टर के अनुसार, चार युवकाें में से तीन छात्र थे और जांच के बाद उन्हें छाेड़ दिया गया, जबकि चाैथे युवक से पूछताछ की जा रही थी. पुलिस ने भी बताया कि हाॅस्टल में पहले हुई मारपीट के मामलाें से जुड़े लाेगाें की माैजूदगी की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थी.