बैंक ऑफ महाराष्ट्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अधिवेशन संपन्न
05-Oct-2026
Total Views |
पुणे, 4 अक्टूबर (आ.प्र.)
बैंक ऑफ महाराष्ट्र रिटायर्ड एम्प्लॉइज ऑर्गनाइजेशन के सेवा निवृत्त कर्मचारियों का द्विवार्षिक अधिवेशन हाल ही में पद्मावती के लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे सभागार में संपन्न हुआ. बैंक के निदेशक प्रसेनजीत फडणवीस ने कहा, सेवानिवृत्त कर्मचारी निवृत्त होने के बाद भी समाज के लिए काम करता है. उन्होंने कहा कि, मॉडर्न बैंकिंग ट्रेडिशनल बैंकिंग से बहुत अलग है और उन्हें इसे अपनाना चाहिए. ऑर्गनाइजेशन के संस्थापक बालासाहेब फडणवीस ने उन 19 लोगों को सम्मानित किया. कार्यकारी संचालक प्रभात किरण, कार्याध्यक्ष भास्कर मानकेेशर, मुकुंद भालेराव, मोहन घोलवे, नारायण अचलेरकर,डॉ. सुनील देशपांडे, सागर पवार,अेिशनी देव, महादेव शेडगे, डॉ. चंद्रशेखर बारगजे आदि मौजूद थे.