दुबई, 4 अ्नटूबर (वि.प्र.)
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में सह-पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में अब सुधार हाे रहा है. अबूधाबी के हाॅस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है. भारतीय दूतावास ने शनिवार काे बताया कि स्मित मच्छार अच्छी तरह से ठीक हाे रहे हैं और उन्हें बेहतरीन चिकित्सा सुविधा दी जा रही है.
दूतावास ने कहा कि वह पायलट के परिवार और स्थानीय अधिकारियाें के लगातार संपर्क में है और उनके जल्द स्वस्थ हाेने के लिए हरसंभव मदद कर रहा है. कैप्टन स्मित मच्छार से मिलने शनिवार काे दुबई के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री शेख हमदान बिन माेहम्मद बिन राशिद अल मकतूम भी हाॅस्पिटल पहुंचे. उन्हाेंने पायलट से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके साहस की सराहना की.
उन्हाेंने यूएई काे करुणा, शांति और जीवन की रक्षा करने वाला देश बताया. मुलाकात के दाैरान शेख हमदान ने स्मित से बातचीत की और उन्हें गले भी लगाया.