गुना, 4 अ्नटूबर (वि.प्र.)
पीठ पर लादकर बीमार दिव्यांग भाई काे वाॅर्ड तक ले गयी बहन. हाॅस्पिटल ने स्ट्रेचर तक नहीं दिया, एमपी में भाजपा सरकार के दावे की पाेल खुल गई. एमपी में हाॅस्पिटल की कुव्यवस्था, निर्दयता की हर तरफ आलाेचना हाे रही है. सरकारी हाॅस्पिटलाें में आज भी कितने बुरे हालात हैं, इसे बयां करता हुआ एक वीडियाे सामने आया है.
वीडियाे गुना का है, जाे साेशल मीडिया पर तेजी से वायरल हाे रहा है. वीडियाे में दिख रहा है कि स्ट्रेचर न मिलने पर एक बहन अपने दिव्यांग भाई काे पीठ पर लादकर वार्ड तक ले जाती दिख रही है. बहन का कहना है कि हाॅस्पिटल पहुंचने के बाद उसे मरीज काे अंदर ले जाने के लिए स्ट्रेचर नहीं मिला, जिसके बाद उसने भाई काे अपनी पीठ पर बैठाया और खुद वाॅर्ड तक पहुंचाया. मामला राघाैगढ़ क्षेत्र के बाेरखेड़ी गांव का बताया जा रहा है.
यहां की रहने वाली कृष्णाबाई अपने भाई जगदीश काे इलाज के लिए हाॅस्पिटल लेकर पहुंची थी. वीडियाे सामने आने के बाद हाॅस्पिटल की व्यवस्थाओं काे लेकर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि हाॅस्पिटल प्रबंधन ने स्ट्रेचर की कमी की बात से इन्कार किया है. एक तरफ हाॅस्पिटल प्रबंधन पर्याप्त संसाधन और स्टाफ उपलब्ध हाेने की बात कह रहा है, वहीं दूसरी तरफ सामने आई तस्वीर व्यवस्था की जमीनी स्थिति पर सवाल खड़े कर रही है. कृष्णाबाई ने बताया कि उनका भाई जगदीश करीब एक साल से बीमार है और दिव्यांग हाेने के कारण चलने-फिरने में काफी परेशानी हाेती है.