‌‘वैम्निकॉम‌’ में हिंदी पखवाड़ा संपन्न

    05-Oct-2026
Total Views |

bgf


 पुणे, 4 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

वैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान (वैम्निकॉम) में 14 से 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया गया. 30 सितंबर को पखवाड़ा का समापन समारोह संपन्न हुआ. समारोह में फर्ग्यूसन महाविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रमुख डॉ.संतोष धोत्रे प्रमुख अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे. समारोह की अध्यक्षता वैम्निकॉम के निदेशक डॉ. शुभ कान्त महंति ने की. मुख्य वक्ता ने अपने संबोधन में हिंदी भाषा के व्यापक प्रयोग तथा हिंदी की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला. निबंधक डॉ.सुदाम अदलिंगे ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी. विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवें प्रमाणपत्र प्रदान किए गए. समारोह का सूत्रसंचालन हिंदी अनुवादक राजश्री शिंदे ने किया.