कैंसर से बचने के लिए पिज्जा-बर्गर कम ही खाएं

    05-Oct-2026
Total Views |

Cancer 
फास्टफूड के शाैकीन जरा गाैर फरमाएं. पिज्जा-बर्गर से दूरी बनाना न सिर्फ माेटापे और टाइप-2 डायबिटीज से बचाव के लिए जरूरी है, बल्कि आंत के कैंसर का खतरा घटाने में भी मददगार साबित हाे सकता है. अमेरिकन कैंसर साेसायटी के अध्ययन में यह दावा किया गया है.
 
शाेधकर्ताओं के मुताबिक माेटापे काे आंत के कैंसर का खतरा बढ़ाने वाले मुख्य कारकाें में शुमार किया जाता है. ऐसे में फैट यु्नत खाद्य सामग्री से परहेज करने के साथ ही श्नकर और नमक के सेवन में कटाैती करना इस जानलेवा बीमारी काे दूर रखने के लिए बेहद अहम है. यही नहीं, व्य्नित काे नियमित रूप से व्यायाम के लिए समय निकालने का भी प्रयास करना चाहिए. सिगरेट-शराब के सेवन से ताैबा कर लेना भी बेहद जरूरी है.
 
उन्हाेंने दावा किया कि स्वस्थ जीवनशैली आंत के कैंसर की आशंका 20 फीसदी तक घटा देती है, बशर्ते व्य्नित इस पर सख्ती से अमल करे.