एशियन गेम्स का हुआ रंगारंग समापन : कतर को सौंपी मेजबानी

निशानेबाज नीरू ढांडा ने किया ध्वज संचलन महिलाओं का रहा दबदबा 85 मेडल लेकर भारत चौथे स्थान पर

    05-Oct-2026
Total Views |

Sports 
नागाेया, 4 अ्नटूबर (वि.प्र./वार्ता)
नागाेया एशियाई खेलाें का समापन समाराेह रविवार काे समाप्त हाे गया. नागाेया में हाे रहे इस समाराेह के साथ 16 दिनाें तक चले एशियाई खेलाें का आधिकारिक रूप से समापन हाे गया. भारतीय दल की महिला ध्वजवाहक निशानेबाज नीरू ढांडा तिरंगा लेकर समाराेह में पहुंचीं. नीरू हाथ में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ उसे लहराती दिखीं. उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई.
 
नीरू के लिए यह एशियाड बेहद यादगार रहा. उन्हाेंने दाे स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया. नीरू ने अपने तीसरे पदक के रूप में किनान चेनाई के साथ ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था. इसके बाद वह भारत लाैट गई थीं, लेकिन शनिवार सुबह समापन समाराेह के लिए दाेबारा नागाेया पहुंचीं.
 
ध्वजवाहक के बाद एथलीट क्लाेजिंग सेरेमनी में पहुंचे.इन सभी सिताराें ने दाे हफ्ताें तक शानदार प्रदर्शन किया और अब वे अपनी उपलब्धियाें पर गर्व के साथ नागाेया से विदा लेते दिखे.भारतीय दल भी एशियाई खेलाें की क्लाेजिंग सेरेमनी में पहुंचा और अब मुख्य मंच पर ध्वजवाहक नीरू ढांडा के साथ शामिल हुआ. भारतीय दल भी अपने प्रदर्शन से काफी खुश दिखा. शुरुआत में ज्यादा एथलीट नजर नहीं आ रहे थे और ज्यादातर सपाेर्ट स्टाफ ही दिखाई दे रहा था.
 
फिर धीरे धीरे भारतीय एथलीट भी नजर आने लगे. कई एथलीट क्लाेजिंग सेरेमनी से पहले स्वदेश लाैट चुके. भारतीय महिला हाॅकी टीम भी रविवार काे भारत लाैट आई थी.
 
दाेहा काे साैंपी गई मेजबानी की कमान नागाेया एशियाई खेलाें के समापन समाराेह के दाैरान अगले एशियाई खेलाें के मेजबान काे भी आधिकारिक ताैर पर कमान साैंपी गई. समापन समाराेह के आखिर में कतर के प्रधानमंत्री माेहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थान काे झंडा और मशाल साैंपी गई. इसके साथ ही कतर का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. एशियाई खेलाें का अगला संस्करण 2030 में दाेहा, कतर में आयाेजित हाेगा. समाराेह में नागाेया से दाेहा काे एशियाई खेलाें की मेजबानी की जिम्मेदारी औपचारिक रूप से साैंपी गई. नागाेया में अंतिम जश्न के साथ 16 दिनाें तक चले खेलाें का समापन हाे गया और अब नजरें एशियाई खेल 2030 पर टिकी हाेंगी.