श्रम की प्रतिष्ठा का सम्मान करना ही महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि!

राष्ट्रीय मजदूर संघ की ओर से गणेशोत्सव में स्वच्छता व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का किया सम्मान

    05-Oct-2026
Total Views |
gvfsg
पुणे, 4 अक्टूबर (आ.प्र.)

सत्य, अहिंसा, समानता और श्रम की प्रतिष्ठा के विचारों को अपने जीवन में अपनाना ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सही मायनों में सच्ची श्रद्धांजलि होगी, ऐसा वक्तव्य वरिष्ठ नेता उल्हास पवार ने दिया. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि महात्मा गांधी ने स्वच्छ भारत के विचार को केवल सड़कों और परिसरों की स्वच्छता तक सीमित नहीं रखा था, बल्कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, यह संदेश भी उन्होंने दिया था. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय मजदूर संघ की ओर से गणेशोत्सव के दौरान स्वच्छता व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान समारोह गुरुवार को पुणे पत्रकार भवन में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में उल्हास पवार बोल रहे थे. इस अवसर पर वरिष्ठ नेता उल्हास पवार और पुणे मनपा के सदस्य एवं राष्ट्रीय मजदूर संघ के अध्यक्ष सुनील शिंदे के हाथों पुणे मनपा के ठोस कचरा प्रबंधन विभाग के उपायुक्त संतोष वारुले, स्वास्थ्य निरीक्षकों और मुकादमों को सम्मानित किया गया.