जयपुर, 4 अ्नटूबर (वि.प्र.)
टारगेटेड तरीके से 13 कराेड़ लाेगाें के नाम काटे गए है यह आराेप कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने रविवार काे कही.जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता का भाजपा पर हमला बाेला.बाेले- इतिहास में ऐसा पहली बार हाे रहा की जनसंख्या बढ़ी परंतु सुनियाेजित तरीके से वाेटराें के नाम हटाए गए, पीएम माेदी - अमित शाह ज्ञानेशकुमार की तिकड़ी संविधान का गला घाेंट रही है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और देश की केंद्रीय सत्ता पर बेहद तीखे और गंभीर हमले किए हैं. जयपुर में मीडिया से मुखातिब हाेते हुए पायलट ने आराेप लगाया कि चुनाव आयाेग जैसी संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता अब खतरे में पड़ चुकी है और देश के लाेकतांत्रिक ढांचे के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्हाेंने कहा कि एक तरफ जहां देश की आबादी लगातार बढ़ रही है और हर चुनाव के बाद मतदाताओं की संख्या में स्वाभाविक बढ़ाेतरी दर्ज हाेनी चाहिए.